Western Ghats Eco-Sensitive: वायनाड त्रासदी के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने पश्चिमी घाट के 57 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील घोषित करने के लिए एक मसौदा तैयार किया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी घाट का करीब 36% हिस्सा इसमें शामिल है। इस क्षेत्र में वायनाड के 13 गांव और केरल राज्य का लगभग 10 हजार वर्ग किलोमीटर एरिया को भी शामिल किया गया है।
तैयार किया गया नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायनाड त्रासदी के बाद केंद्र सरकार ने पश्चिमी घाट के लगभग 57 हजार वर्ग किलोमीटर को ‘इकोलॉजिकल सेंसिटिव एरिया’ घोषित करने के लिए एक नोटिफिकेशन तैयार किया है। इसमें वायनाड और केरल राज्य के एरिया के बड़ी संख्या में गांवों को सेंसिटिव एरिया में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है।
क्या होता है इकोलॉजिकल सेंसिटिव एरिया
यहां बता दें कि इको सेंसिटिव जोन ऐसा एरिया होता है जो राष्ट्रीय पार्कों, वन्यजीव अभ्यारणों के आस-पास के क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बनाया जाता है। ऐसे क्षेत्र को संरक्षित किया जाता है और यहां किसी तरह के निर्माणकार्य की अनुमति नहीं होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार ने 31 जुलाई को केरल और वायनाड के लिए एक इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को जारी किया है। जानकारी के अनुसार इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में आम लोगों को केंद्र के पास इस मामले में अपनी राय देने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है।
अंतिम नोटिफिकेशन में राज्यवार होगा ब्यौरा
बता दें अब अंतिम नोटिफिकेशन राज्यवार या संयुक्त आदेश के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। बताया जा रहा है इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गोवा और गुजरात 6 राज्यों में 56826 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को ‘इकोलॉजिकल सेंसिटिव एरिया’ घोषित करने का प्रस्ताव है। इस नोटिफिकेशन के लागू होने के बादा इन सेंसिटिव क्षेत्रों में कमर्शियल एक्टिविटी पर बैन लगा दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
36 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
4 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines