वॉटर ATM क्या? कहां पर लगाए गए और कैसे करते हैं इस्तेमाल, जानिए सबकुछ

पानी की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए नए-नए समाधान खोजे जा रहे हैं। इसके लिए एक खास पहल की गई है, जिसमें ATM मशीन की तरह ही वॉटर ATM लगाए गए हैं। इन मशीनों से एक कार्ड के जरिए पानी निकाला जा सकता है।

water atm machine
विज्ञापन

ATM का नाम सुनकर सभी के मन में एक ही ख्याल आता है, वह है पैसे। आमतौर पर पैसे निकालने के लिए ATM का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ एटीएम मशीनें ऐसी भी हैं, जिनसे पैसे के बदले पानी निकलता है। दरअसल, यह मशीनें पानी की किल्लत को दूर करने के लिए लगाई गई हैं। कई ऐसे इलाकें हैं, जहां पर साफ पानी नहीं मिलता हो या फिर रेलवे स्टेशन पर भी ये वॉटर ATM देखने को मिल जाते हैं। जानिए इनको इस्तेमाल करना का तरीका क्या होता है और इन मशीनों का पानी कितना साफ होता है?

क्या है वॉटर ATM?

वॉटर ATM या वाटर ऑटोमेटेड टेलर मशीनें, स्वचालित वॉटरडिस्ट्रीब्यूशन यूनिट हैं, जिन्हें पानी की चुनौतियों का सामना कर रहे समुदायों को साफ और पीने योग्य पानी देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये मशीनें पारंपरिक एटीएम की तरह ही काम करती हैं, लेकिन नकदी के बजाय पानी देती हैं। पानी की कीमत मशीन लगाने वाली कंपनियां तय करती हैं।

Advertisment

इस्तेमाल का तरीका

इस मशीन से पानी निकालने के लिए कई प्रोसेस होते हैं। इस दौरान यह मशीन पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। स्मार्ट कार्ड या मोबाइल ऐप के जरिए यूजर इससे अपनी जरूरत का पानी ले सकता है। इस ऐप या कार्ड में रिचार्ज करना होता है। कितना पानी लेना है, इसके लिए यूजर मशीन में ऑप्शन देख सकते हैं, जिससे पानी की बर्बादी से बचा जा सकता है।

रेलवे स्टेशन पर भी लगे हैं ATM

साफ पानी के लिए रेलवे स्टेशनों पर भी इन मशीनों को लगाया गया है। इनके इस्तेमाल से यात्री साफ पानी पी सकते हैं। इसके लिए मोबाइल ऐप के जरिए पानी लिया जा सकता है। यह कुछ हद तक ऐसा ही है, जैसे मेट्रो में सफर के लिए रिचार्ज करना होता है। इन मशीनों से अपनी बोतलों में पानी भरा जा सकता है, जिससे प्लास्टिक का यूज भी कम होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ