Watch Video Rahul Gandhi Gifted Little Puppy ‘Noori’ To Sonia Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को विश्व पशु दिवस के मौके पर एक नए सदस्य को घर लाए। इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उसका नाम ‘नूरी’ है और यह उनकी मां सोनिया गांधी के लिए उपहार है। राहुल इसे गोवा से लाए हैं। राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल से शेयर किए वीडियो में गोवा यात्रा के बारे में बताया है। गोवा में वे एक परिवार से मिले। उस परिवार ने उन्हें ‘नूरी’ भेंट में दी।
गोवा से लौटने के बाद राहुल गांधी उसे नई दिल्ली स्थित मां सोनिया गांधी के घर ले गए और मां सोनिया को उपहार देकर अचरज में डाल दिया। बता दें कि गोवा से लौटने के बाद राहुल गांधी ने एयरपोर्ट से अपने घर तक की सवारी मेट्रो से की। राहुल गांधी अगस्त में गोवा गए थे। यहां वे कुत्ते पालने वाले दंपत्ति शरवानी पित्रे के घर गए थे। जहां उन्हें यह कुत्ता मां सोनिया के लिए भेंट में मिला।
वीडियो में देखा जा सकता है मां सोनिया गांधी शुरुआत में तो इस उपहार को लेने के लिए इच्छुक नहीं थी लेकिन बाद में वह बाहर आईं और उसे गोद में उठा लिया। राहुल गांधी ने बताया कि नूरी 2-3 घंटे की यात्रा करके दिल्ली पहुंची है। वहीं सोनिया गांधी ने नूरी को देखकर कहा कि यह बहुत प्यारी है। सोनिया ने उपहार के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद भी दिया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
19 mins agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
58 mins agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
1 hr ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines