E20 विरोध प्रदर्शन से पहले हाउस अरेस्ट हुए तहसीन पूनावाला? गडकरी पर निशाना साधते हुए किया बड़ा दावा

एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने शनिवार को कहा कि सरकार की E20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल से पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया है.

Tehseen Poonawalla House arrest

Credit: Social Media

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने शनिवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार की E20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल से पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया है. पूनावाला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए, जिनमें कई पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर नज़र आ रहे हैं. दरअसल, तहसीन पूनावाला ने गडकरी और इथेनॉल मिक्स फ्यूल के खिलाफ अभियान शुरू किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले पूनावाला?

तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया- ”दिल्ली पुलिस की पूरी टीम ने मुझे नज़रबंद कर दिया है, जिसमें महिला अधिकारी भी अधिकारी हैं. नितिन गडकरी इथेनॉल से डरे हुए हैं.” एक दूसरी वीडियो में एक्टिविस्ट एक पुलिस अधिकारी से पूछते नज़र आ रहे हैं कि उन्हें बिना किसी वॉरेंट के हिरासत में कैसे लिया जा सकता है. पूनावाला पुलिसकर्मी को बोलते हुए सुने गए- ”कोई डॉक्यूमेंट नहीं, कुछ नहीं. मैं हाउस अरेस्ट में हूं. आज़ादी के 15 दिन पहले आप मुझे हिरासत में ले रहे हैं.” पुलिसवाले ने इसपर उन्हें जवाब दिया कि उनके विरोध प्रदर्शन से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन सकती है और हजारों लोग आपके साथ आने के लिए इकट्ठा हो सकते हैं. पूनावाला ने ये भी दावा किया कि एक पुलिसकर्मी ने उनसे कहा कि वो एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट करने के ऑर्डर ऊपर से आए थे.

E20 फ्यूल विवाद

दरअसल, शुक्रवार को तहसीन पूनावाला ने ऐलान किया था कि वो E20 फ्यूल के खिलाफ गांधी स्मृति तक अकेले पैदल मार्च, मौन विरोध और भूख हड़ताल करेंगे. एक दूसरी पोस्ट में पूनावाला ने कहा कि वो सिर्फ मौन व्रत और शांतिपूर्ण तरीक से सिर्फ एक दिन के लिए भूख हड़ताल करना चाहते थे. उन्होंने आगे कहा- ”मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया, मेरे साथ बदसलूकी की और अब नज़रबंद कर दिया, जैसे कि मैं कोई आतंकवादी हूं.” दरअसल, सरकार ने E20 पेट्रोल लॉन्च किया है, जो 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल का मिक्सचर है. कई लोगों का दावा है कि इसके इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज कम हुआ है और खर्चा बढ़ गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माना कि E20 से फ्यूल एफिशिएंसी 2-6% तक कम हो सकती है, लेकिन इंजन खराब होने जैसा कोई सबूत नहीं मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ