E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का नेशनल टाउनहॉल, 4 अगस्त को अरविंद केजरीवाल जाएंगे PM आवास, प्रधानमंत्री को सौंपेंगे 2 लाख लेटर

देश में अब E20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन शुरू होगा. आज अरविंद केजरीवाल जहां नेशनल टाउनहॉल करने जा रहे हैं. वहीं तहसीन पूनावाला भूख हड़ताल शुरू करने वाले हैं. इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करके केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर किया था.

Protest Against E20 Ethanol Fuel

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

NEET पेपर लीक के बाद विपक्षी दलों के पास बड़ा मुद्दा E20 एथेनॉल पेट्रोल है, जिसके खिलाफ आज से डबल मोर्चाबंदी शुरू हुई. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवल ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल किया. वहीं सोशल एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला मौन मार्च और भूख हड़ताल शुरू की. अरविंद केजरीवाल ने टाउनहॉल के बाद ऐलान किया कि वे 4 अगस्त दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास जाएंगे और E20 पेट्रोल के खिलाफ साइन किए गए 2 लाख लेटर उनके सौंपेंगे. उनके साथ करीब 100 लोग प्रधानमंत्री आवास पर जाएंगे.

एथेनॉल को लेकर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए

नेशनल टाउनहॉल में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि E20 पेट्रोल लोगों पर जबरदस्ती थोपा नहीं जाना चाहिए, बल्कि हर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को ऑप्शन मिले कि वे E20 लेना चाहे या फिर 100% पेट्रोल चाहिए. मैं यह नहीं मानता कि मंत्री नितिन गडकरी ने एथेनॉल को जमीनी स्तर पर उतारा है, बल्कि इसे मोदी लेकर आए हैं. कुछ दिनों से रिसर्च कर रहा हूं और पता चला कि कुछ दिन पहले इंडिया और अमेरिका के बीच ट्रेड डील साइन हुई, उस ट्रेड ड्रिल में एथेनॉल की खरीद का जिक्र है. अमेरिका सबसे बड़ा एथेनॉल का उत्पादन करने वाला देश है और प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के सामने झुके हुए हैं. अमेरिका और ट्रंप को खुश करने के लिए जबरदस्ती भारतीयों पर एथेनॉल थोपा गया है.

विज्ञापन

केजरीवाल ने जारी किया था व्हाट्सऐप नंबर

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेशनल टाउनहॉल का ऐलान किया था और इससे ऑनलाइन जुड़ने के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया था. केजरीवाल ने पोस्ट में लिखा कि 1 अगस्त 2026 को E20 फ्यूल के खिलाफ दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल होगा, जिसमें देश की एक जानी-मानी हस्ती भी मेरे साथ नजर आएगी. टाउनहॉल में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और E20 पर आगे का फैसला किया जाएगा. आप भी अपने विचार शेयर कर सकते हैं और नेशनल टाउनहॉल से घर बैठे व्हाट्सऐप पर ऑनलाइन कनेक्ट हो सकते हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी टाउनहॉल की घोषणा

अरविंद केजरीवाल ने गत 27 जुलाई को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इसमें उन्होंने टाउनहॉल की घोषणा की और अपने अभियान को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से जोड़ा. केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ देशभर के नौजवान एकजुट हुए, उसी तरह आम आदमी पार्टी के टाउनहॉल कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे. जो लोग दिल्ली आकर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे, वे टाउनहॉल से ऑनलाइन जुड़ पाएंगे तो आइए एक बार फिर देश की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करें और उसे झुकने के लिए मजबूर करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ