Warren Buffet Donation: दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी वॉरेन बफेट एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपने करोड़ों के शेयर दान कर दिए हैं। इसी के साथ वॉरेन बफेट ने अपनी वसीहत भी बदल डाली है। अब सवाल ये है कि उनकी वसीहत का वारिस कौन होगा? 93 वर्षीय वॉरेन बफेट के गुजरने के बाद उनकी संपत्ति किसे मिलेगी? साथ ही दान किए गए करोड़ों के शेयर का लाभ कौन उठाएगा?
5.3 बिलियन डॉलर का दान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉरेन बफेट ने अपनी कंपनी बर्कशायर के 5.3 बिलियन डॉलर यानी 44000 करोड़ रुपये के शेयर दान में दे दिए हैं। ये दान चार बड़ी चैरिटेबल फाउंडेशन को मिलेगा। इस लिस्ट में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का नाम भी शामिल है। साथ ही वॉरेन बफेट के बच्चों के ट्रस्ट को ये पैसा मिलने वाला है। इसी के साथ वॉरेन बफेट का कुल दान 57 अरब डॉलर हो गया है।
वसीहत का वारिस कौन?
बता दें कि वॉरेट बफेट ने अपनी वसीहत में फिर से बदलाव किए हैं। उनके गुजरने के बाद उनकी वसीहत का कोई भी पैसा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को नहीं मिलेगा। अब वो अपनी दौलत एक नए ट्रस्ट को देंगे, जिसके मालिक उनके तीनों बच्चे होंगे। वॉरेन बफेट का कहना है कि मुझे अपने बच्चों पर गर्व है। मुझे पूरा भरोसा है कि वो मेरी विरासत को सही ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
129 अरब डॉलर की नेट वर्थ
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वॉरेन बफेट ने अपनी वसीहत बदली है। इससे पहले भी उन्होंने अपनी वसीहत में कुछ बदलाव किए थे। जिसके अनुसार उनकी संपत्ति का 99 फीसदी हिस्सा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और उनके परिवार से जुड़े चार ट्रस्टों को मिलना था। आपको जानकर हैरानी होगी की शेयर मार्केट के बादशाह कहे जाने वाले वॉरेन बफेट की नेट वर्थ 129 अरब डॉलर है।
यह भी पढ़ें- World Cup विजेता टीम इंडिया को PM मोदी ने किया फोन, रोहित शर्मा और विराट कोहली को दी बधाई
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines