Wali Rahmani Collected 6 Crore For Child Education In Bengal: पश्चिम बंगाल के रहने वाले 25 वर्षीय वली रहमानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वजह है गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाए 6 करोड़ रुपए फंड। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के वली रहमानी ने गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए का फंड जुटाया है। उन्होंने 10 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से 6 दिनों में ही उन्होंने 6 करोड़ रुपए क्राउड फंडिग के जरिए जुटा लिए हैं।
रहमानी गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए पिछले 3 साल से भव्य अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का ख्वाब देख रहे थे। उन्होंने स्कूल को नाम दिया ’उम्मीद एकेडमी’। फिलहाल उनकी ‘उम्मीद एकेडमी’ का निर्माण कार्य चल रहा है। एक किराए के कमरे में उनकी ‘उम्मीद एकेडमी’ चल रही है। जिसमें 300 बच्चे पढ़ते हैं। करीब 1500 से ज्यादा बच्चे उनकी स्कूल में एडमिशन के इंतजार में हैं लेकिन जगह नहीं है।
वीडियो जारी कर लोगों से की अपील
रहमानी ने टीओआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैंने पिछले 3 सालों में अलग-अलग लोगों के पास जाकर फंड के लिए मदद मांगी। लेकिन कोई घंटो बैठाकर रखता तो कोई हजार रुपए देकर कन्नी काट लेता। इसके बाद मैंने क्राउड फडिंग के लिए धन जुटाने का फैसला किया। पिछले 6 दिनों में 6 करोड़ रुपए का फंड आ गया है। जल्द ही 10 करोड़ रुपए आ जाएंगे।
क्राउड फंडिग के लिए रहमानी ने वीडियो रिकाॅर्ड कर देश के अल्पसंख्यक समुदाय से मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा कि इस देश में 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं इनमें से केवल 20 लाख लोग ही अगर 100-100 रुपए दान करते हैं तो मैं स्कूल के लिए 10 करोड़ रुपए जुटा लूंगा।
मुफलिसी में कटा बचपन
रहमानी ने बताया कि जब अकाउंट में 5 लाख से अधिक का फंड आया तो बैंक अधिकारियों ने मुझे स्कैम को लेकर सतर्क किया। इसके बाद मैंने बैंक अधिकारियों को साइट पर ले जाकर सारी चीजें वेरीफाई करवाई। गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनाने का सपने देखने वाले रहमानी का जीवन मुफलिसी में कटा। पिता रिक्शा चलाते थे। उन्होंने कहा कि मुझे बचपन में शिक्षा के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इसलिए मैंने तय किया कि गरीब बच्चों के लिए ऐसा स्कूल होना चाहिए जिसमें बडे़ स्कूलों की तरह सारी सुविधाएं हो।
कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिपेार्ट।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines