Lok Sabha Election 2024 : आज यानी शुक्रवार को देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। यह लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय कथित शराब घोटाले के केस में जेल में बंद हैं। केजरीवाल लोकसभा चुनाव में लड़ेंगे या नहीं अभी इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह सवाल जरूर उठ रहा है कि क्या वह जेल में रहते हुए वोट डाल पाएंगे या नहीं। इस रिपोर्ट में जानिए जेल में बंद लोगों के लिए मतदान को लेकर क्या नियम हैं।
दरअसल, अगर कोई शख्स जेल में बंद है तो वह चुनाव लड़ सकता है। ऐसे में उसके पास वोट डालने का अधिकार भी होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। साल 2022 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की भारत में अपराध 2022 नामक रिपोर्ट आई थी। इसमें कहा गया था कि करीब 5 लाख लोग ऐसे हैं जो लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र नहीं हैं क्योंकि वह सजा काट रहे हैं। ऐसे में नियम यही कहता है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
क्या कहता है कानून?
इस संबंध में लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 62(5) कहती है कि जेल में बंद कोई भी व्यक्ति वोट नहीं कर सकता। यह हिरासत में मौजूद और सजा काट रहे, दोनों पर लागू होता है। इसके अलावा जिन लोगों पर ट्रायल चल रहा होता है वह भी वोट नहीं डाल सकते हैं। बता दें कि पहले जेल में बंद लोगों के पास चुनाव लड़ने का अधिकार भी नहीं था लेकिन 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने नियम में संशोधन करते हुए इसे वैध करवा दिया था। लेकिन ऐसे लोगों को वोट डालने का अधिकार अब तक नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देंगे; यूपी के राजपूत भड़के, जानें क्यों किया बॉयकॉट?
ये भी पढ़ें: Neha Sharma क्या बिहार के भागलपुर से लड़ेंगी चुनाव? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के ‘नए गढ़’ में वोटिंग जारी; क्या वायनाड में फिर जीत पाएंगे राहुल गांधी?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
4 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
6 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
8 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
8 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
8 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
9 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
11 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
12 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
12 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines