Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग आज, रेस में हैं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर
Edited By Pankaj Mishra

कांग्रेस पार्टी का झंडा
Edited By Pankaj Mishra

कांग्रेस पार्टी का झंडा
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए आज वोट जाएंगे। वोटिंग सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगी। जबकि वोटों की गिनती 19 अक्टूबर बुधवार को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के पद के चुनाव में मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है।
इस चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हिस्सा लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पार्टी के वो 9 हजार प्रतिनिधि मतदान करेंगे जो प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) के सदस्य हैं। इन्हें डेलीगेट्स भी कहा जाता है।
राहुल गांधी अपना वोट बेल्लारी के संगनाकुल्लू में डालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा वालों के लिए खास तौर पर बनाये गए पोलिंग स्टेशन पर राहुल गांधी अपना वोट डालेंगे। जबकि मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष (अंतरिम) सोनिया गांधी, एआईसीसी महासचिव, राज्य प्रभारी, सचिव और संयुक्त सचिवों के साथ सुबह 24 अकबर रोड यानी कांग्रेस हेडक्वॉर्टर में वोट डालेंगी। कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि यह चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी और गुप्त मतदान होगा। देशभर में 38 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मिस्त्री ने आगे कहा कि इस मतदान में कौन किसे वोट देगा, यह पता नहीं लगाया जा सकेगा। इसके साथ किस राज्य से कितने वोट प्राप्त हुए, ये भी नहीं पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह तय किया जाएगा कि दोनों उम्मीदवार को सामान मौका मिले।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किस्मत अजमा रहे शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों ने अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं।
अभी पढ़ें – PM मोदी ने ‘वन नेशन, वन फर्टिलाइजर स्कीम’ का किया शुभारंभ, बोले- किसानों का होगा कायाकल्प
आपको बता दें कि 137 साल पुरानी पार्टी के अध्यक्ष पद पर गत दो दशक में यह पहला मौका है जब पार्टी की कमान गैर गांधी के पास होगी। पिछले 50 सालों का इतिहास देखें तो मात्र दो बार ही कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। पहले 1997 में और फिर 2000 में। 1997 के चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें सीताराम केसरी, शरद पवार और राजेश पायलट थे। सीताराम केसरी 6224 वोट पाकर कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। इसके बाद साल 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच हुआ था जिसमें सोनिया गांधी को 7,448 और जितेंद्र प्रसाद को 94 वोट मिले थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: