हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

30 हजार रुपये नहीं लौटाने पर किया किडनैप, रातभर खूब पीटा फिर स्कूटर से बांधकर सड़क पर घसीटा

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ₹30 हजार के पेमेंट विवाद में एक व्यक्ति को कथित तौर पर अगवा कर रातभर बंधक बनाया गया. आरोपियों ने उसे पीटा और स्कूटर से सड़क पर घसीटा.

विज्ञापन
वायरल वीडियो में विजयनगरम में पीड़ित को पीटते और रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाते आरोपी. (Image- Social Media)

आंध्र प्रदेश में एक युवक को स्कूटर से बांधकर सड़क पर इसलिए घसीटा क्योंकि वह 30 हजार रुपये नहीं लौटा पाया. मामला विजयनगरम जिला का है, जहां पीड़ित को अगवा करके रातभर बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और स्कूटर से बांधकर सड़क पर घसीटा गया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की पहचान येल्ला राजेश के तौर पर हुई है. दरअसल, मामला यह था कि राजेश ने एक मैकेनिक वी. महेश से 25,000 रुपये में मोटरसाइकिल खरीदने का वादा किया था. राजेश से टेस्ट राइड के दौरान मोटरसाइकिल की टक्कर एक पुलिस कॉन्स्टेबल की कार से हो गई, जिससे कार को नुकसान पहुंचा. कार की मरम्मत के लिए महेश के भाई ने 5,000 रुपये दिए थे. इसके बाद कुल रकम हो गई 30 हजार रुपये.

पुलिस का कहना है कि राजेश वह रकम नहीं चुका पाया. 5 सितंबर की रात को महेश और उसके दोस्त एल श्रीराम ने राजेश को रास्ते में रोक लिया, उसे भोगपुरम में एक मैकेनिक की दुकान में ले गए और राजेश को रात भर वहीं बंधक बनाकर रखा. इस दौरान महेश ने राजेश से पैसे चुकाने को कहा. लेकिन जब राजेश ने कहा कि उसके पास अभी पैसा नहीं है तो उसके साथ मारपीट की गई. मारपीट करने वालों में महेश के अलावा श्रीराम, बी वेंकट राव, एन गोविंद और वी अप्पा राव शामिल थे.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने राजेश की शर्त उतार कर उसके दोनों हाथों और गर्दन पर रस्सियां बांध दिए. उसके बाद राजेश को सड़क पर घसीटा. इतना ही नहीं, उसे स्कूटर से बांधकर भी घसीटा गया. मारपीट का वीडियो सामने आने और वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola