पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने 5 बड़े फैसले लिए। इन फैसलों से पाकिस्तान की कमर टूटना तय है। इस हमले के लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसले लिए गए हैं। भारत ने 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोक दिया है। अटारी चेक पोस्ट बंद कर दी गई है, पाकिस्तानियों का वीजा सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान में तैनात अपने डिप्लोमेट को हटाने का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तानी डिप्लोमेट को 7 दिन में देश छोड़कर जाने को कहा है। ऐसे में आइये जानते हैं अटारी चेक पोस्ट बंद होने से पाकिस्तानियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
व्यापार होगा प्रभावित
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अटारी बॉर्डर बंद कर दिया है। अटारी बॉर्डर बंद होने पाकिस्तान के लोगों की भारत में आवाजाही बंद हो जाएगी। इसके साथ ही छोटे सामानों को भारत आयात नहीं करेगा। इससे वहां के छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान होगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बंद है। किसी तीसरे देश के जरिए आयात-निर्यात होता है। दोनों देशों के बीच छोटे-मोटे सामानों का लेन-देन होता है। जैसे- सेंधा नमक, चमड़े का सामान, मुल्तानी मिट्टी, ऊन और चूना हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘अब हिंदू खतरे में हैं’… ’27 का बदला 2700 से लो’, बाबा बागेश्वर के बाद रामभद्राचार्य भड़के
वीजा सर्विस बंद करने का क्या असर?
इसके अलावा वीजा सर्विस भी सस्पेंड कर दी गई है। इतना ही नहीं सार्क वीजा छूट योजना के जरिए भी पाकिस्तान के लोग भारत नहीं आ पाएंगे। इस फैसले के भी कई मायने है। पाकिस्तान के कई लोगों की रिश्तेदारी भारत में है। कई बार पाकिस्तानी लोग रिश्तेदार बनकर भारत आते हैं। इसके अलावा कुछ लोग धार्मिक यात्राओं का बहाना करके भी भारत आते हैं और आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे में वीजा सर्विस बंद होने आतंकी अब भारत नहीं आ सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान को खत्म करो, महाभारत छिड़नी चाहिए’; एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन पहलगाम आतंकी हमले से भड़की
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
7 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
11 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
12 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
13 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
15 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
15 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines