---विज्ञापन---

‘खून खौल रहा, दिल जल रहा, पाकिस्तान को खत्म करो’; दिशा पाटनी की बहन का पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा गुस्सा

पहलगाम आतंकी हमले पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी का गुस्सा फूटा है। उन्होंने पाकिस्तान पर भड़ास निकालते हुए उसका संहार करने और युद्ध छेड़ने की बात कही है। खुशबू ने एक वीडिया जारी करते हुए भारतीय सेना और सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले पर मेजर खुशबू पाटनी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महाभारत होनी चाहिए, पाकिस्तान का संहार होना चाहिए। कश्मीर में 2 साल रही हूं। सेना में रहते हुए देशसेवा की है। पहलगाम में ड्यूटी थी। पहलगाम का चप्पा-चप्पा देखा है। पाकिस्तान ने अब जो मुद्दा छेड़ दिया है, प्रधानमंत्री मोदी बदला जरूर लेंगे, लेकिन कब तक एयर स्ट्राइक करते रहेंगे। अब प्रॉपर युद़्ध हो जाना चाहिए। जैसे दूसरे देश करते हैं, अपने देश को बचाने के लिए।

जैसे इजरायल ने गाजा पर किया। रूस यूक्रेन पर करना है, उसी तरह पाकिस्तान पर भारत को करना चाहिए। भारतीयों के दिल बहुत नरम हैं, हम इंतजार करते हैं कि नेगोशिएट करते हैं, कृष्ण ने कितनी कोशिश की थी कि युद्ध न हो, अब कौरव युद्ध करना ही चाह रहे हैं तो महाभारत होनी चाहिए और पाकिस्तान का संहार होना चाहिए। हर उस इंसान संहार होना चाहिए, जो इनका समर्थन करता है। जब तरह का विकास कश्मीर का हो रहा था, इस आतंकी हमले के बाद वहां के लोग बर्बाद हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

कौन जाएगा अब कश्मीर में, वहां लोगों की जान को खतरा है। आतंकवाद नहीं, पाकिस्तान की सेना की हरकत है। इनका गेम जिहाद है। वे किसी भी धर्म के भारतीयों को पसंद नहीं करते हैं। 75 साल से नेगोशिएट ही चल रहा है, अब नहीं, सब खत्म करो पाकिस्तान को। मेरा दिल जल रहा है, हर भारतीय का दिल जल रहा है, जिस तरह से उन्होंने हमारे लोगों को मारा। अब उनका खात्मा होना चाहिए।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Apr 24, 2025 08:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola