Viral Video: बेंगलुरु में आसमान से नोटों की बारिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, केआर मार्केट फ्लाईओवर पर मौजूद एक शख्स ने ऊपर से 10-10 रुपये के नोट अचानक नीचे फेंकने लगा। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। नोटों की बारिश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
और पढ़िए –Rahul Gandhi: दिग्विजय सिंह के बयान पर राहुल गांधी बोले- हमारी सेना को सबूत देने की कोई जरूरत नहीं
फ्लाईओवर से नोटों की बारिश करने वाले की पहचान नहीं
फ्लाईओवर से नोटों की बारिश करने वाले शख्स की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात व्यक्ति ने इन नोटों को केआर मार्केट सिग्नल के पास फ्लाईओवर से अचानक नीचे फेंकना शुरू किया। नोट गिरते देख कुछ लोग इसे लूटने लगे। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। उधर, जब तक पुलिसकर्मी फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ते, तब तक नोट फेंकने वाला शख्स फ्लाईओवर से भाग निकला।
और पढ़िए –Chandigarh Bomb Threat: जिला अदालत में बम की सूचना, पुलिस ने खाली कराया कोर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी
शुरुआती जांच में पता चला है कि इस शख्स ने 10 रुपये के नोट हवा में उड़ाए। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उसने करीब 3 हजार रुपये के नोट फेंके। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि शख्स ने बताया कि उसने ऐसा किसी फिल्म की शूटिंग के लिए किया है। वहीं, पुलिस ने मामले पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
29 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines