Rahul Gandhi: दिग्विजय सिंह के बयान पर राहुल गांधी बोले- हमारी सेना को सबूत देने की कोई जरूरत नहीं

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत वाले दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सेना को सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। हम हमेशा सेना के साथ हैं।

राहुल बोले- दिग्विजय के बयान से हम सहमत नहीं

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में कहा कि हम दिग्विजय सिंह के निजी विचारों की कद्र नहीं करते। उनके विचार उनके हैं, पार्टी के नहीं। हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सशस्त्र बल असाधारण रूप से अपना काम करते हैं और उन्हें इसका प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है।

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर भी राहुल ने दिया बयान

पीएम मोदी को लेकर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सच्चाई हमेशा सामने आती है। प्रेस पर प्रतिबंध लगाने और लोगों के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल करने से सच्चाई को सामने आने से रोका नहीं जा सकता।

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि मैंने कल कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने व्यक्त किया है कि उन्हें लगता है कि उनका अपमान किया जा रहा है और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने मुझसे अपने मुद्दों को संसद में उठाने का अनुरोध किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- हमारी पार्टी सेना के साथ खड़ी है

वहीं, दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी सेना के साथ खड़ी है। हम हमेशा देश के लिए काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। हम अपनी सेना का बहुत सम्मान करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ