Viral Video: कर्नाटक के भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे एक महिला को बिंदी नहीं लगाने पर फटकारते नजर आ रहे हैं। मामला महिला दिवस (8 मार्च) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सांसद महिला से कहते हैं कि पहले बिंदी लगाओ। तुम्हारा पति जीवित है, है ना? आपको ज्ञान नहीं है?
कोलार के भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी ने बुधवार को चन्नइहा मंदिर में महिला दिवस पर एक बाजार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान यहां स्टॉल लगाने वाली एक महिला को बिना बिंदी के देख सांसद ने कहा कि अगर आपके पति अभी जीवित हैं, तो आप बिंदी क्यों नहीं लगाती हैं?
और पढ़िए – BJP On Opposition Allegation: ED-CBI के दुरुपयोग के आरोप पर BJP प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को देगी जवाब
भाजपा सांसद ने और क्या कहा?
भाजपा सांसद ने महिला से कहा कि तुमने बिंदी क्यों नहीं लगाई? तुम्हें यहां दुकान लगाने की इजाजत किसने दी? पहले तुम बिंदी लगाओ, अरे… कोई इस महिला को एक बिंदी दो। तुम्हारे पति अभी जीवित हैं न? कोई कॉमनसेन्स नहीं है? बता दें कि बिंदी परंपरागत रूप से हिंदू विवाहित महिलाओं का एक श्रृंगार है। अब यह सभी उम्र की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गया है, भले ही उनकी वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो।
और पढ़िए – Telangana Politics: भाजपा नेता का CM केसीआर पर निशाना, कहा- सत्ता एक परिवार के हाथ में है
भाजपा नेता की टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
मुनिस्वामी की नाराजगी वाले वीडियो पर कांग्रेस नेता ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को हिंदुत्व वाले ईरान में बदल देगा। भाजपा के अयातुल्लाओं के पास सड़कों पर गश्त करने वाली नैतिक पुलिस का अपना वर्जन होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
15 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
31 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
52 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
58 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines