Viral Video: बेंगलुरु के सरजापुर में एक बाइक सवार दो युवकों ने जान बूझकर कार को टक्कर मार दी। फिर वसूली के लिए कार सवार का करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया। पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मामले में बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 जनवरी सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
सिटिजन्स मूवमेंट, पूर्वी बेंगलुरु की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में बाइकर को लगभग 5 किलोमीटर तक कार का पीछा करते हुए देखा जा सकता है।
और पढ़िए –Rajasthan Weather Update: राजस्थान मेें फसलों पर फिर पड़ी मौसम की मार, राहत के इंतजार में अन्नदाता
ट्वीट में कहा गया कि रविवार तड़के लगभग 3 बजे सरजापुर रोड पर भयानक घटना की सूचना मिली। बदमाश बाइक सवारों ने कार में सफर कर रहे एक दंपती की कार को जानबूझ कर टक्कर मार दी। फिर बाइक सवारों ने कार सवार दंपति का करीब 5 किलोमीटर तक पीछा भी किया।
उधर, पुलिस उपायुक्त (व्हाइटफील्ड) के अनुसार, घटना के समय एस गिरीश, अंकिता जायसवाल और कुश जायसवाल सरजापुर मेन रोड पर अपनी कार से अपने घर लौट रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान धनुष और रक्षित के रूप में हुई है।
और पढ़िए –Budget 2023: महिलाएं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से चाहती हैं ये 5 चीज
क्या है वीडियो में?
वीडियो में कार एक सड़क पर चलती नजर आ रही है। कुछ ही देर में आगे एक मोड़ पर बाइक पर सवार दो युवक कार की ओर आते नजर आए। फिर उन्हें कार के सामने की ओर जानबूझकर टकराते हुए देखा गया। इस दौरान पूरी फुटेज कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हो गई।
वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर मारने के बाद दोनों आरोपी बाइक से उतरे और कार में बैठे कपल को नीचे उतरने को कहा। इसके बाद दंपति ने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और कार को रिवर्स गियर में भगा दिया। बाइक सवार कुछ दूर तक कार का पीछा करते देखे गए।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines