Sonam Raghuvanshi-Raja Raghuvanshi: देश का चर्चित सोनम रघुवंशी केस को बीते कई दिन हो गए हैं। राजा का परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इसके अलावा परिवार राजा की अकाल मृत्यू होने की वजह से कई उपाय कर रहा है। मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने शिलांग ने उस स्थान पर पूजा कराई, जहां राजा का शव मिला था। विपिन का कहना है कि राजा की आत्मा भटक रही है। विपिन ने 24 जुलाई को शिलांग के सोहरा पहुंचकर विधि-विधान से पूजा कराई। इसी जगह सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को मार दिया था।
अब मिला मृत प्रमाण पत्र
अभी तक राजा रघुवंशी का मृतक प्रमाण पत्र नहीं बना था। शिलांग में पूजा करने के बाद
राजा के भाई विपिन शिलांग में सोहरा पुलिस से मिले। इसके बाद पोस्टमार्टम करने वाले हॉस्पिटल पहुंचे। तब जाकर विपिन को राजा का मृतक प्रमाण पत्र मिला। विपिन ने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए पहले भी कई बार प्रयास किया गया था।
यह भी पढ़ें: Indore Missing Couple: 30 मिनट चला बदमाशों का ‘तांडव’, सोनम रघुवंशी का मिला अहम सुराग! किया गया अंतिम संस्कार
कानून पर भरोसा
विपिन ने घटनास्थल पर पूजा कराने के बाद वहां की वीडियो रिकॉर्डिंग की और फोटोज क्लिक किए। ताकि कोर्ट में सबूतों को और मजबूती के साथ पेश किया जाए। विपिन ने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा है। वह इस केस को अंतिम रिजल्ट तक लाना चाहते हैं और दोषियों को सजा दिलाना चाहते हैं।
क्या था पूरा मामला?
एमपी के इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग चले गए। इसके बाद 22 मई को दोनों स्थानीय पर्यटन स्थान सोहरा घूमने गए। 24 जून को राजा की अपनी मां से आखिरी बार बात हुई। 27 मई को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। भारी बारिश की वजह से 2 जून को राजा का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से हुई है। 9 जून को पुलिस ने पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। अभी तक मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 3 की जमानत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी की तलाश ने पार की ‘सीमाएं’ 50km के दायरे में पुलिस की घेराबंदी, भाई का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
7 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
3 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
13 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
15 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines