हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

असम के कोकराझार में हिंसा का तांडव, युवक की हत्या के बाद आगजनी; इंटरनेट भी बंद

पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में एक युवक की हत्या के बाद हिंसा की स्थिति बनी हुई है और हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. इस घटना के बाद भड़की हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, मृतकों की पहचान सुनील मुर्मू और सिखना ज्वह्वलाओ बिस्मित के रूप में हुई है.

विज्ञापन
फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में एक युवक की हत्या के बाद हिंसा की स्थिति बनी हुई है और हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. इस घटना के बाद भड़की हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, मृतकों की पहचान सुनील मुर्मू और सिखना ज्वह्वलाओ बिस्मित के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 19 जनवरी को गौर नगर इलाके में एक सड़क हादसे के बाद दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हिंसा झड़प में बदल गई. आरोप है कि उग्र भीड़ ने सिखना ज्वह्वालाओ बिस्मित की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह स्थान करीगांव पुलिस चौकी से महज 1 से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सिखना, स्थानीय ठेकेदार बरोंडा बसुमतारी के दामाद थे, जो क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य से जुड़े हैं.

पुलिस ने 29 लोगों को लिया हिरासत में…

असम में बिगड़ती हालात को देखते हुए कई इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हालात पर नजर बना कर रखी है. पुलिस ने अब तक हत्या और हिंसा के मामलों में 29 लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है.

विज्ञापन

दुकानों में तोड़-फोड़, हिंसा आगजनी

हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो अस्थायी बिरसा कमांडो फोर्स कैंपों को आग लगा दी. इसके अलावा सिदु कान्हू भवन में तोड़फोड़ की गई और कई दुकानों को भी आग लगा दी गई. मौके पर एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जला दिया गया. इस हिंसा में युगिराज ब्रह्मा और प्रभात ब्रह्मा समेत कई लोग घायल हुए हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola