विक्रम मिसरी कौन? होंगे देश के नए विदेश सचिव, NSA अजीत डोभाल के हैं सहयोगी

Who Is New Foreign Secretary : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में नए विदेश सचिव के नाम का ऐलान हो गया। डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी देश के अगले विदेश सचिव होंगे। केंद्र सरकार ने नियुक्ति पत्र जारी इसकी जानकारी दी।

Vikram Misri

Who Is Vikram Misri

Who Is Vikram Misri : देश को नया विदेश सचिव मिल गया। मोदी कैबिनेट 3.0 ने एनएसए अजिल डोभाल के सहयोगी विक्रम मिसरी को विदेश सचिव बनाने की घोषणा कर दी। वे 15 जुलाई से विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को उनके नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं विक्रम मिसरी?

विज्ञापन

1989 बैच के IFS अधिकारी हैं विक्रम मिसरी

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 7 नवंबर 1964 को विक्रम मिसरी का जन्म हुआ था। वे 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वे विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी से लेकर डायरेक्टर तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। विक्रम मिसरी पीएम नरेंद्र मोदी के भी निजी सचिव थे। इससे पहले उन्होंने दो प्रधानमंत्रियों के साथ बतौर निजी सचिव काम किया था, जिनमें इंद्र कुमार गुजराल और मनमोहन सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन

इस वक्त डिप्टी एनएसए हैं विक्रम मिसरी

विज्ञापन

विक्रम मिसरी के राजनयिक करियर पर गौर करें तो वे बेल्जियम और म्यामांर में अपनी सेवा दे चुके हैं। मोदी सरकार में उन्हें साल 2018 में चीन में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था। डोकलाम विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच तनाव कम करने में उनका अहम योगदान था। इस वक्त वे डिप्टी एनएसए हैं।

विज्ञापन

विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे विक्रम मिसरी

आपको बता दें कि इस वक्त विनय मोहन क्वात्रा देश के विदेश सचिव हैं। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल, 2024 को समाप्त हो गया था, लेकिन मोदी कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 6 महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। अब उनकी जगह विक्रम मिसरी देश के अगले विदेश सचिव होंगे। इसे लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विक्रम मिसरी को विदेश सचिव पद पर नियुक्त करने की परमिशन दे दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ