Parliament Session 2024: स्पीकर का चुनाव, NEET पर बवाल के आसार; जानें 10 दिन संसद में क्या-क्या होगा?

Parliament Session 2024 Preparations: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला संसद सत्र कल लगेगा, जो 10 दिन चलेगा। राज्यसभा सत्र भी लगेगा और दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। आइए जानते हैं कि 10 दिन में संसद में क्या-क्या होगा?

Modi 3.0 Parliament Session 2024

मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला संसद सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Modi 3.0 First Parliament Session 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की तीसरी सरकार का पहला संसद सत्र कल से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक जारी रहेगा। 10 दिन में 8 बैठकें होंगी। प्रोटेम स्पीकर भर्तुहरि महताब बनाए गए हैं। पहले सेशन में जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा, वहीं लोकसभा स्पीकर का भी चुनाव होगा। इस बीच 27 जून को राज्यसभा सेशन भी शुरू होगा।

विज्ञापन

10 साल बाद ऐसा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस बार नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस का होगा, क्योंकि कांग्रेस ने इस बार 10 प्रतिशत से ज्यादा सीटें जीत ली हैं, इसलिए इस बार कांग्रेस 54 से ज्यादा सांसदों के साथ संसद में खड़ी है। इसलिए नेता प्रतिपक्ष का पद कांग्रेस को मिला है। 16वीं लोकसभा में कांग्रेस के 44 सांसद थे और मल्लिकार्जुन खड़गे इसके नेता थे।

विज्ञापन

17वीं लोकसभा में 52 सांसद थे और नेता अधीर रंजन चौधरी थे। इस बार 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के पास 54 सांसद हैं और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि राहुल गांधी इस पद के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस नेता उन्हें नेता प्रतिपक्ष चाहते हैं।

विज्ञापन

24-25 जून को नए सांसदों को शपथ ग्रहण

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा स्पीकर से पहले प्रोटेम स्पीकर का चुनाव हो चुका है। नियमानुसार प्रोटेम स्पीकर की लोकसभा के पहले सेशन का संचालन करेंगे। नए स्पीकर का सेलेक्शन होते ही उनकी सेवाएं खत्म हो जाएंगी। वे 24 और 25 जून को 2 दिन नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। ओडिशा से भाजपा के सांसद भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर हैं, जो लगातार 7वीं बार सांसद बने हैं।

इस बार संसद में 2 ऐसे सांसदों को भी शपथ दिलाई जाएगी, जो जेल में कैद हैं। एक पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद बने अमृतपाल सिंह हैं, जो खालिस्तानी समर्थक होने के आरोप में असम की डिब्रूगढ़ जेल में हैं। दूसरे सांसद राशिद इंजीनियर हैं, जिन्होंने जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। इन पर टेरर फंडिंग के आरोप हैं और दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद हैं।

विज्ञापन

26 जून को लोकसभा स्पीकर का सेलेक्शन

संसद सत्र के तीसरे दिन 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला को दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनाए जाने की चर्चा है। भाजपा यह पद अपने पास रखना चाहती थी, लेकिन TDP-JDU कुछ ओर ही चाहते हैं। हालांकि अभी क्लीयर नहीं है, लेकिन चर्चा है कि TDP-JDU भाजपा का लोकसभा स्पीकर बनाने के लिए राजी हो गई हैं।

विज्ञापन

विपक्ष कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA ब्लॉक डिप्टी स्पीकर का पद मांगने की तेयारी नहीं है। परपंरा के अनुसार, डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होता है, लेकिन 17वीं लोकसभा में यह पद किसी को नहीं दिया गया था। वहीं इन दोनों पदों को लेकर पक्ष-विपक्ष में टकराव होने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन

27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण

27 जून को राज्यसभा सेशन लगेगा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का अगले 5 साल का रोडमैप वे अपने अभिभाषण में रखेंगी। राज्यसभा का 264वां सेशनल लगेगा।

1-3 जुलाई तक धन्यवाद प्रस्ताव पर होगी चर्चा

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर सदन गरमा सकता है। NEET 2024 पेपर लीक, UNG NET कैंसिलेशन और अग्निवीर योजना पर बवाल होगा। विपक्ष इन तीनों मामलों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ