---विज्ञापन---

देश angle-right

Vikas Yadav कब आए थे हरियाणा वाले घर? परिवार ने किया खुलासा

Vikas Yadav: खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में भारत पर इल्जाम लगे हैं। अमेरिका ने पूर्व रॉ एजेंट विकास यादव पर पन्नू को मारने की साजिश का इल्जाम लगाया है।

---विज्ञापन---

Vikas Yadav: अमेरिका ने पूर्व रॉ एजेंट विकास यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप में कहा गया कि खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में विकास शामिल थे। विकास यादव हरियाणा के रेवाड़ी के एक गांव से हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आखिरी बार पिछले साल अपने घर पर आए थे, उसके बाद किसी ने उन्हें नहीं देखा। परिवार ने बताया कि तब से उनका संपर्क नहीं हो सका है।

बेटी के जन्म पर आए थे गांव

अमेरिका ने विकास पर पन्नू की हत्या की साजिश का इल्जाम लगाया। जिसके बाद FBI ने विकास यादव को मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया। पिछले साल हरियाणा के रेवाड़ी के अपने गांव में विकास यादव को देखा गया था। इस दौरान उनकी बेटी का जन्म हुआ था। परिवार ने बताया कि तभी से वह उनके संपर्क में नहीं हैं। विकास यादव की गिरफ्तारी पर अमेरिका का कहना है कि भारत सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत भी दे दी गई थी। विकास को 22 अप्रैल को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vikas Yadav कहां? जिसे अमेरिका ने बताया मोस्टवांटेड, मामले के अब दिल्ली पुलिस से जुड़े तार!

आपको बता दें कि 2023 नवंबर में भी विकास यादव को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उन पर हत्या की कोशिश और किडनैपिंग के आरोप लगे थे। 2024 मार्च में दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर चार्जशीट दाखिल की और अगले महीने अप्रैल में विकास को जमानत मिल गई थी।

---विज्ञापन---

2023 में रोहिणी के एक कारोबारी ने विकास के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि वो नवंबर में विकास यादव से मिला था। मुझे बताया गया था कि वो एक सीनियर सरकारी अधिकारी है। कारोबारी IT से जुड़ा काम करता था। कारोबारी को लगा कि विकास यादव का कॉन्टेक्ट पश्चिम एशिया में कई लोगों से है, जो आगे काम आएगा। इसके बाद हमने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया था, हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

ये भी पढ़ें: FBI ने इस पूर्व RAW अधिकारी को किया ‘Wanted’ घोषित, अमेरिका में हत्या की साजिश रचने का है आरोप

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2024 08:12 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola