Vikas Yadav Arrested by Delhi Police: कनाडा के बाद अमेरिका ने भारत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच विकास यादव का नाम अचानक सुर्खियां बटोर रहा है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने विकास यादव को मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए भारत पर कई झूठे आरोप लगाए हैं। FBI का दावा है कि पूर्व रॉ एजेंट विकास यादव का पन्नू को मरवाने की साजिश रच रहे हैं। FBI ने यहां तक कहा कि विकास यादव भारत में कहीं छिपे हैं। हालांकि विकास यादव कहां है? यह कोई नहीं जानता। मगर अब इस मामले पर एक नया इनपुट सामने आया है।
दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास यादव आज से 10 महीने पहले राजधानी दिल्ली में थे। यही नहीं दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। इस खुलासे ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। नवंबर 2023 में विकास यादव को हत्या की कोशिश और किडनैपिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2024 में दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर चार्जशीट दाखिल की और अगले महीने अप्रैल में उन्हें जमानत दे दी गई थी।
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी के कारनामों से उठाया बिश्नोई गैंग के शूटर ने पर्दा, बोले- वो अच्छा इंसान नहीं था और…
रोहिणी के व्यापारी ने खोली पोल
खबरों के अनुसार दिसंबर 2023 में रोहिणी के एक व्यापारी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। व्यापारी का कहना था कि वो नवंबर में विकास यादव से मिला था। मुझे बताया गया था कि वो एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हैं। मैं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ा काम करता हूं। जब मुझे पता चला कि विकास यादव का कॉन्टेक्ट पश्चिम एशिया में कई लोगों से है, तो हमने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया था। हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।
Vikas Yadav
लॉरेंस बिश्नोई का आया नाम
व्यापारी ने कहा कि मैं अक्सर विकास यादव से उसके काम और दोस्तों के बारे में पूछता था। तभी विकास ने मुझसे बताया कि वो अंडर कवर एजेंट है। मगर उसने अपने काम से जुड़ी जानकारी कभी शेयर नहीं की। 11 दिसंबर को विकास ने मुझे फोन करके लोधी रोड बुलाया। जब मैं वहां पहुंचा तो विकास के साथ एक और शख्स वहां मौजूद था। दोनों ने व्यापारी को किडनैप कर लिया और उसे डिफेंस कॉलोनी लेकर गए। तब विकास यादव ने व्यापारी से कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने तुमको मारने की सुपारी दी है।
18 दिसंबर को हुई गिरफ्तारी
व्यापारी ने अपनी शिकायत में बताया कि विकास के साथी ने मेरे सिर पर मारा, फिर मेरी सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। वो मेरे साथ एक कैफे पर गए और सारा कैश लेकर मुझे सड़क पर छोड़ दिए। दोनों ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने पुलिस से इसकी शिकायत की, तो मुझे जान से मार डालेंगे। इतना कहकर दोनों वहां से चले गए। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने विकास यादव और उसके साथी को 18 दिसंबर को हिरासत में लिया था।
दोस्त ने दिया बयान
पुलिस की पूछताछ में विकास यादव के दोस्त ने बताया कि मेरा पुरानी गाड़ी का बिजनेस था, जिसमें भारी नुकसान होने के बाद मैंने विकास के साथ काम करना शुरू कर दिया। विकास के पिता BSF में थे। 2007 में उनकी मौत हो गई थी। अप्रैल 2024 में अदालत ने विकास को जमानत दी थी।
यह भी पढ़ें- बिहार में गैंगवॉर! गुंडो ने पुलिस पर बोला हमला, अपराधी की पैर में लगी गोली
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
8 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
9 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
11 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
11 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
14 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
15 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
18 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
19 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines