हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'विजय सरकार' की शपथ पर कंफ्यूजन, गवर्नर को सौंपा सिर्फ 116 MLAs का समर्थन!

TVK प्रमुख विजय थलापति तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे या नहीं, ये अभी तय नहीं है. जानकारी के मुताबिक, इस बार भी विजय 118 विधायकों के बहुमत के आंकड़े के साथ राज्यपाल से नहीं मिले. वीसीके के आधिकारिक समर्थन के बिना, सिर्फ116 विधायकों के समर्थन के साथ विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात क्यों की, ये स्पष्ट नहीं है. फिलहाल, अब तक लोक भवन की ओर से विजय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

अभी तक ये खबरें आ रही थी कि TVK प्रमुख विजय थलापति तमिलनाडु के अगले सीएम होंगे और कल शपथ लेने वाले हैं. लेकिन अभी इसमें ट्विस्ट आ गया है. पहले ये कहा जा रहा था कि उन्होंने आज 118 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया था. लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस बार भी विजय 118 विधायकों के बहुमत के आंकड़े के साथ राज्यपाल से नहीं मिले. वीसीके के आधिकारिक समर्थन के बिना, सिर्फ116 विधायकों के समर्थन के साथ विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात क्यों की, ये स्पष्ट नहीं है. फिलहाल, अब तक लोक भवन की ओर से विजय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: Vijay के नाम से हटेगा ‘Thalapathy’, इंटरनेट पर वायरल हुआ टाइटल कार्ड देख कंफ्यूज हुए लोग, क्या है पूरा सच?

कहां होगा शपथ ग्रहण?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर टीवीके ने जीत हासिल की है. इनमें दो सीटों पर विजय थलापति की जीत हुई. अब विजय को एक सीट छोड़नी होगी. ऐसे में टीवीके के 107 विधायक ही गिने जाएंगे. इसके अलावा थलापति के पास IUML के दो विधायक, सीपीआई के दो विधायक, सीपीएम के दो विधायक, वीसीके के दो विधायक, कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन है. विजय ने इससे पहले भी राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके थे, लेकिन राज्यपाल ने उनसे कहा कि वो 118 विधायकों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपे.

विज्ञापन

विजय से कहां हुई थी चूक?

दरअसल, विजय को जब 108 सीटें मिलीं तो उन्हें अपने ही विधायकों के दम पर सरकार बनाने का दावा पेश कर देना चाहिए था. लेकिन उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाते हुए कांग्रेस के विधायकों के हस्ताक्षर भी जोड़ दिए. जैसे ही विजय ने कांग्रेस के नाम शामिल किए, उनका दावा ‘सिंगल लार्जेस्ट पार्टी’ के बजाय ‘गठबंधन’ का बन गया. राज्यपाल ने उन्हें ये कहकर वापस भेज दिया कि अगर आप सरकार बनाने के लिए गठबंधन का दावा पेश कर रहे हैं तो 118 विधायकों का समर्थन लेकर आइए. जिसके बाद थलापति को और हाथ पैर मारने पड़े, लेकिन अभी तक उनका सरकार बनाने और खुद मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें: पिता के एक सवाल ने उड़ा दिए थे Thalapathy Vijay के होश, Sangeetha का था जिक्र

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola