Vijay Diwas 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इससे पहले, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।
50 साल पहले 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने अपने हथियार डाल दिए थे, जिसके बाद बांग्लादेश का जन्म हुआ था। आज के दिन को हर साल ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 16 दिसंबर, 1971 को पूर्वी पाकिस्तान के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक और पूर्वी पाकिस्तान में स्थित पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाज़ी ने समर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे।
और पढ़िए – मेघालय में अमित शाह बोले- पिछले 8 सालों में पूर्वोत्तर में विद्रोह की घटनाओं में 74% की कमी आई
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी कार्यक्रम में हुए थे शामिल
पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विजय दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी में आर्मी हाउस में ‘एट होम’ रिसेप्शन में भाग लिया था।
और पढ़िए – PM Modi In Shillong: प्रधानमंत्री ने मेघालय को दी सौगत, शिलांग में 2450 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘विजय दिवस’ की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में ‘एट होम’ रिसेप्शन में शामिल हुईं।” इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘विजय दिवस’ की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में ‘एट होम’ रिसेप्शन में शामिल हुआ। भारत हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण 1971 के युद्ध में जीत मिली। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्र की सेवा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विजय दिवस पर मैं हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को याद करने में राष्ट्र के साथ शामिल होता हूं, जिन्होंने 1971 के युद्ध में हमारी जीत का नेतृत्व किया। मैं उन शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा में अपनी जान गंवाई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines