Paris Olympic में एथलीट ने ऑडियंस में बैठे शख्स को किया प्रपोज, Viral Video को देख चौंके सभी

French Athlete proposes boyfriend in Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि इसी बीच ओलंपिक का एक वीडियो सामने आया है। फ्रांस की एथलीट ने सरेआम अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया है।

French Athlete proposes her boyfriend in Paris Olympic 2024

French Athlete proposes boyfriend in Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत के साथ ही फ्रांस की राजधानी से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी मेडल जीतकर खुशियां मना रहे हैं तो कई खिलाड़ियों के सपने चकनाचूर होते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसी बीच पेरिस ओलंपिक का एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है। फ्रांस की एक एथलीट ने सरेआम घुटने पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया है।

विज्ञापन

ओलंपिक में प्यार का इजहार

फ्रांस की एथलीट एलिस फिनोट ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था। एलिस का नाम महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में शामिल था। फाइनल में चौथे नंबर पर रहीं एलिस गोल्ड मेडल से बेशक चूक गईं लेकिन खेल खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी का गोल्ड जरूर हासिल कर लिया। जी हां, एलिस ने अपने बॉयफ्रेंड ब्रूनो मार्टिनेज बारगीला को सरेआम प्रपोज कर दिया। ब्रूनो स्पेनिश ट्रायथलीट हैं। वहीं एलिस और ब्रूनो काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रपोजल का वीडियो वायरल

पेरिस ओलंपिक के दौरान ब्रूनो को प्रपोज करते हुए एलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कुछ ही देर में इस वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में एलिस को अपने प्यार का इजहार करते हुए साफ देखा जा सकता है। ओलंपिक के बाद एलिस दौड़कर स्टैंड की तरफ जाती हैं। स्टैंड के बाहर खड़े होकर एलिस अपनी जेब से रिंग निकालती हैं और घुटनों पर बैठकर एलिस को प्रपोज कर देती हैं। एलिस का प्रपोजल देखकर पूरे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं ब्रूनो भी ये प्रपोजल देखकर भावुक हो गए। ब्रूनो ने तुरंत सामने आकर एलिस को जोर से गले लगा लिया।

विज्ञापन

फैंस ने दिए रिएक्शन

एलिस के प्रपोजल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इंटरनेट पर ये आज का सबसे खूबसूरत वीडियो है। दूसरे यूजर ने लिखा ये पल इनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। तीसरे यूजर ने लिखा ये प्यार और सफलता का बेस्ट कॉकटेल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ