श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को दो दिन के निजी दौरे पर कश्मीर पहुंचे हैं। यहां वह पर्यटन स्थल गुलमर्ग में स्कीइंग करते नजर आए। इससे पहले 29 जनवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्रीनगर आए थे और इस दौरान उन्होंने लालचौक पर तिरंगा फहराकर था।
केबल कार की सवारी की और स्कीइंग के लिए अफरवाट गए
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट के रास्ते में टंगमर्ग शहर में थोड़ी देर के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से अधिक बात नहीं की और लोगों को दूर से “नमस्कार” कहकर अभिनंदन किया। गुलमर्ग में राहुल गांधी ने प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की सवारी की और स्कीइंग के लिए अफरवाट गए।
और पढ़िए – वोट डालने के बाद CM माणिक साहा बोले- भाजपा भरोसे के साथ फिर बनाएगी सरकार
निजी समारोह में शामिल होने की संभावना
स्कीइंग के लिए ढलान पर जाने से पहले कांग्रेस नेता ने वहां मोजूद अन्य पर्यटकों के साथ सेल्फी खिंचवाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी निजी दौरे पर हैं और घाटी में उनके एक निजी समारोह में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार की देर रात राहुल गांधी का वाराणसी दौरा रद्द हो गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से शिमला में दहशत, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता
34 mins agoतिरंगा मार्च के बाद अभिजीत दीपके अरेस्ट, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा
1 hr agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
8 hrs agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
8 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
8 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
9 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
11 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
11 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines