Vice President Election: आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन हैं तो वहीं इंडिया की तरफ से पी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। मतदान शुरू हो चुका है, शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे और देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। हालांकि, कांग्रेस ने पूर्व उपराष्ट्रपति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट और जयराम रमेश ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर सवाल उठाए हैं।
सचिन पायलट ने कहा है कि धनखड़ साहब को जिस तरह से पद छोड़ना पड़ा, उन्हें अचानक कार्यकाल के बीच पद छोड़ना पड़ा लेकिन कोई बयान सामने नहीं आया है। उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पद छोड़ा है, यह सब पहली बार हुआ है। इतने बड़े पद पर रहे व्यक्ति का ऐसे अचानक गायब हो जाना हैरान करता है। आज नहीं तो कल इस राज से पर्दा जरूर उठेगा। हमारे उम्मीदवार (पी. सुदर्शन रेड्डी) मजबूत हैं और हमें उम्मीद है कि वे जीतेंगे।
जयराम रमेश ने भी उठाए सवाल
वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, ’50 दिन बीत जाने के बाद भी जगदीप धनखड़ ने अपनी असामान्य चुप्पी साध रखी है। आज जब उनके उत्तराधिकारी के लिए चुनाव चल रहा है, राष्ट्र उनके अभूतपूर्व और अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद उनके मुखर होने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा और सत्ता में बैठे लोगों के ‘अहंकार’ से उत्पन्न खतरों आदि पर चिंता व्यक्त की थी।’
यह भी पढ़ें : Vice President Election: PM मोदी से शशि थरूर तक… देखें किस-किस ने किया मतदान?
बता दें कि 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह चुनाव जरूरी हो गया है। इस्तीफे में जगदीप धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य का जिक्र किया था। हालांकि इसके बाद वह किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
10 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines