उप राष्ट्रपति पद के लिए 44 पर्चे हुए रद्द, सीवी राधाकृष्णन और रेड्डी ने फाइल किए थे 4-4 सेट

अब उप राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में केवल 2 उम्मीदवार बचे हैं। सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी। इनके अलावा 44 और लोगों ने भी पद के लिए पर्चा भरा था लेकिन सभी पर्चे रद्द हो गए।

उपराष्ट्रपति पद के लिए 46 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।

उपराष्ट्रपति पद के लिए 46 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।

विज्ञापन

Vice Presidential Election 2025: उप राष्ट्रपति के चुनाव में दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिला है। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की चर्चा तो हर जगह थी। लेकिन उपराष्ट्रपति बनने के लिए और भी उम्मीदवार लाइन में थे। ऐसे लोगों की संख्या 1, 2, 3 नहीं बल्कि 44 और लोग भारत का उपराष्ट्रपति बनना चाह रहे थे। अब थे इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग ने स्क्रूटनी के बाद 2 मुख्य प्रत्याशियों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए। इसके अलावा सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी ने 4-4 सेट के पर्चे दाखिल किए हैं।

Advertisment

क्यों रद्द हुए पर्चे?

चुनाव आयोग ने अभी पर्चे रद्द करने की वजह स्पष्ट नहीं की है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि नियम कहता है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए हर प्रत्याशी को 20 सांसदों का समर्थन पत्र और 20 सांसदों का प्रस्तावक होना चाहिए। बाकी 44 प्रत्याशी इसी नियम को पूरा नहीं कर पाए होंगे। क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा में 782 सांसद हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में बहुमत के लिए 392 मतों की जरुरत है। एनडीए के पास 427 सदस्यों का सीधा समर्थन प्राप्त है। वहीं विपक्ष के समर्थन में करीब 355 सांसद हैं। इसके अलावा हर प्रत्याशी के लिए 40-40 सांसदों को अपने पक्ष में लाना संभव नहीं था।

9 सितंबर को होंगे चुनाव

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने 21 अगस्त तक पर्चा भरने का तारीख तय की थी। 22 अगस्त को सभी नामांकन पत्रों की जांच हुई। अब 25 अगस्त तक का समय उम्मीदवार का नाम वापस लेने के लिए रहेगा।

विज्ञापन

क्यों रद्द हुए पर्चे?

उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी पर्चों की स्क्रूटनी के बाद राज्य सभा सचिवालय ने बताया कि 46 उम्मीदवारों ने 68 नॉमीनेशन फाइल किए गए। बताया कि प्रेसिडेंशियल और वाइस प्रेसिडेंशियल एक्स, 1952 के तहत केवल 2 उम्मीदवारों के पर्चे सही मिले हैं। बाकी सभी पर्चों में खामियां मिली हैं।

विज्ञापन

राधाकृष्णन और रेड्डी ने भरे थे 4-4 सेट

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने 4-4 नॉमीनेशन फाइल किए थे। राधाकृष्णन ने Sl Nos. 26, 27, 28 and 29 और रेड्डी ने Sl. Nos. 41, 42, 43, 44 फाइल किया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ