'राहुल गांधी सड़कों को खामोश नहीं रहने देते' नामांकन भरने से पहले बी. सुदर्शन रेड्डी ने क्या कहा?

B.Sudershan Reddy: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने संविधान सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और कहा राहुल सड़कों को शांत नहीं होने देते हैं। बी. सुदर्शन ने SIR मद्दे पर भी अपनी राय पेश की है। आज भर सकते हैं वीपी चुनाव के लिए नामांकन।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

B.Sudershan Reddy: उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया ब्लॉक ने बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है। नामांकन से पहले सुदर्शन दिल्ली के संविधान सदन पहुंचे थे, जहां उन्होंने राहुल गांधी, खड़गे समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘जब सड़क खामोश होती है, सदन आवारा होती है’। उन्होंने तेलंगाना में जाति जनगणना को लेकर भी अपनी राय रखी है। बिहार में मौजूदा संकट पर भी चिंता जताते हुए कहा कि ये संविधान के लिए बड़ा खतरा है। आज बी. सुदर्शन रेड्डी वीपी पद के चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे।

जमकर की राहुल की सराहना

इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने कहा, ‘जब सड़क खामोश होती है, सदन आवारा होती है’। वे बोलें- ‘राहुल गांधी वो नेता हैं जो सड़कों को खामोश नहीं रहने देते हैं। बी. सुदर्शन रेड्डी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, न्याय योजना और युवाओं के मुद्दों पर उनके रुख की तारीफ करते हुए कहा कि देश को ऐसे ही साहसी और संवेदनशील नेतृत्व की जरूरत है।

विज्ञापन

SIR मुद्दे पर कही बड़ी बात

रेड्डी में बिहार में चल रहें मतदाता सूची के विषय पर भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान आम आदमी का एकमात्र साधन होता है। अगर इसे छीनने का प्रयास किया जाएगा तो ये लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकता है। उन्होंने वयस्कों के मताधिकर के लिए भी राय दी है।

आज भर सकते हैं नामांकन

इंडिया गठबंझन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में आज सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रह चुके बी. सुदर्शन रेड्डी आज दोपहर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेता, सांसद और कई सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ