वेरका, अमूल, मदर डेयरी… तीनों कंपनियों ने पिछले 10 साल में कब-कब, क्यों और कितने रुपये बढ़ाए दूध के दाम?

आम आदमी की जेब और रसोई दोनों के बजट पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. देश की प्रमुख डेयरी कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने बुधवार को दूध की कीमतों में इजाफा किया है. बता दें कि कंपनी ने 14 मई 2026 से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. वहीं, इसके पहले अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. यह फैसला दिल्ली-NCR सहित उन सभी क्षेत्रों में लागू होगा, जहां मदर डेयरी अपने दूध की आपूर्ति करती है.

milk price hike.jpg

आम आदमी की जेब और रसोई दोनों के बजट पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. देश की प्रमुख डेयरी कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने बुधवार को दूध की कीमतों में इजाफा किया है. बता दें कि कंपनी ने 14 मई 2026 से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. वहीं, इसके पहले अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. यह फैसला दिल्ली-NCR सहित उन सभी क्षेत्रों में लागू होगा, जहां मदर डेयरी अपने दूध की आपूर्ति करती है.

विज्ञापन

क्यों बढ़ी कीमतें?

कंपनी की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है. जिसमें कंपनी ने कहा है कि लागत में निरंतर हो रही बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लेना पड़ रहा है. पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत (Procurement price) में लगभग 6% का इजाफा हुआ है. मदर डेयरी ने बताया कि हालांकि वह ग्राहकों पर बोझ कम करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन किसानों के कल्याण और परिचालन खर्चों के बीच संतुलन बनाने के लिए कीमतों में आंशिक बदलाव अब अनिवार्य हो गया है. कंपनी अपनी कुल कमाई का लगभग 75-80% हिस्सा सीधे किसानों को देती है.

विज्ञापन

अब क्या होंगी नई दरें

14 मई से दूध के विभिन्न वैरिएंट्स की कीमतें कुछ इस प्रकार होंगी-

  • फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk):- अब ₹70 के बजाय ₹72 प्रति लीटर मिलेगा.
  • टोन्ड दूध (Toned Milk – पैकेट):- इसकी कीमत ₹58 से बढ़कर ₹60 प्रति लीटर हो जाएगी.
  • डबल टोन्ड दूध (Double Toned Milk):- अब यह ₹54 प्रति लीटर की दर से मिलेगा.
  • गाय का दूध (Cow Milk):- इसकी कीमत ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर कर दी गई है.
  • बल्क वेंडेड दूध (Toned – टोकन वाला):- अब ₹56 के बजाय ₹58 प्रति लीटर में उपलब्ध होगा.

अमूल की कीमतों में भी इजाफा

अमूल ने आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू हो गई है. नई बढ़ोतरी औसतन 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बराबर है, जो वर्तमान खाद्य मुद्रास्फीति दर से काफी कम है.

पिछले 10 सालों में कितने रुपये बढ़े दूध के दाम

पिछले 10 वर्षों (2016-2026) में, अमूल और मदर डेयरी जैसी प्रमुख कंपनियों ने उत्पादन और चारे की लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए लगभग हर साल दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. 2022-2026 के दौरान, दूध के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं, जिसमें मई 2026 में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी शामिल है.

विज्ञापन

पिछले 10 साल में कब-कब बढ़े दूध के दाम?

मई 2026: अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की.
मई/जून 2025: अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर का इजाफा किया.
जून 2024: अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की, जिससे 10 वर्षों में कुल वृद्धि लगभग 37.5% तक पहुंच गई.
फरवरी 2023: अमूल और मदर डेयरी ने ₹2 प्रति लीटर से ₹3 प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए.
2022 (मार्च-दिसंबर): महंगाई के कारण दूध की कीमतों में 3 बार वृद्धि की गई, जिससे कुल ₹10 से अधिक की वृद्धि हुई.
2020-2021: कोविड-19 के दौरान भी कीमतों में मामूली वृद्धि देखी गई.
2016-2019: इस अवधि में भी सालाना ₹1-₹2 प्रति लीटर की दर से औसत वृद्धि की गई.

विज्ञापन

पिछले 10 वर्षों में प्रमुख वृद्धि (Verka Milk Price Hikes)

  • मई 2026: दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी (फुल क्रीम ₹69 से ₹71/लीटर).
  • अप्रैल 2026 (खरीद मूल्य): पंजाब सरकार द्वारा किसानों के लिए दूध खरीद दर में ₹10-₹15 प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की गई, जिसका असर बाद में बिक्री मूल्य पर पड़ा.
  • अप्रैल 2025: मदर डेयरी के साथ-साथ वेरका ने भी लगभग ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की थी.
  • फरवरी 2023: वेरका ने विभिन्न दूध पैकेटों पर ₹2 से ₹3 प्रति लीटर/पैकेट की बढ़ोतरी की (जैसे स्टैंडर्ड दूध 500ml ₹29 से ₹30 हुआ).

भारत दूध उत्पादन में नंबर-1

भारत दूध उत्पादन के मामले में नंबर -1 है. USDA के अनुसार भारत में जल्द ही दूध उत्पादन 216.5 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान है. खास बात ये है कि दुनिया के लिहाज से देखें तो दूध की महंगाई के मामले में दुनिया भर में भारत 78 वें नंबर पर है. हालांकि दुनिया में जिस तरह जलवायु परिवर्तन और चारे का संकट खड़ा हो रहा है, उससे दूध के दाम आने वाले समय में बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

CEEW काउंसिल ऑन एनर्जी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ते तापमान की वजह से दूध उत्पादन पर गभीर संकट होगा. वहीं Devex की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले समय में 11 से 32 प्रतिशत तक हरे चारे की कमी हो सकती है. किसानों की लागत भी बढ़ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ