महंगाई का बड़ा झटका! अमूल और मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, नई कीमतें 14 मई से होंगी लागू

नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी. इससे पहले पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई 2025 को की गई थी.

Amul-Franchise

अमूल ब्रांड के तहत प्रोडेक्ट्स बेचने वाले गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने बुधवार को भारत भर में दूध की कीमतों में इजाफा किया है. फेडरेशन ने यह इजाफा बढ़ती इनपुट लागत के चलते किया है. दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी. बता दें, इससे पहले पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई 2025 को की गई थी.

विज्ञापन

अमूल के साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में इजाफा किया है. मदर डेयरी ने भी दो रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाई है. मदर डेयरी ने भी इस फैसले के पीछे लागत की बढ़ती कीमत को ही बताया है.

विज्ञापन

क्यों हुआ इजाफा?

यह बढ़ोतरी अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल और अन्य प्रमुख वैरिएंट्स पर लागू होगी. अमूल ने बताया कि मई 2025 के बाद पहली बार दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी औसतन 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बीच है, जो सामान्य खाद्य महंगाई दर से कम है. फेडरेशन ने कहा कि दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है. पशु आहार, दूध पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान काफी वृद्धि हुई है.

दूध की नई रेट

गुजरात (अहमदाबाद, सौराष्ट्र और कच्छ) में अमूल ताजा 500 मिली पैक अब 28 रुपए की जगह 29 रुपए में मिलेगा, जबकि 1 लीटर पैक 55 रुपए से बढ़कर 57 रुपए हो जाएगा. अमूल गाय दूध 500 मिली पैक की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए कर दी गई है. अमूल शक्ति 500 मिली पैक अब 31 रुपए की जगह 32 रुपए में मिलेगा. अमूल टी स्पेशल 1 लीटर पैक की कीमत 63 रुपए से बढ़ाकर 66 रुपए कर दी गई है. अमूल गोल्ड 500 मिली पैक अब 34 रुपए की जगह 35 रुपए में मिलेगा. वहीं, अमूल भैंस दूध 500 मिली पैक की कीमत 37 रुपए से बढ़ाकर 39 रुपए कर दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ