Vegetable Prices Today: देशभर में भारी गर्मी के बाद अब मौसम की मार से किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से सब्जियों की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से सब्जियों के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
नवरात्र के बाद बढ़े दाम
पहले जहां नवरात्र के बाद सब्जियों के दाम बढ़ते थे अब वह बढ़ते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 90 से ज्यादा जगहों पर साप्ताहिक बाजारों में गोंडा सब्जी बेचीं जाती है। शहर में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक घंटाघर और पूरा स्टेशन रोड पर पूरे दिन सब्जी की दुकानें लगती हैं।
माल कम क्यों ला रहे दुकानदार?
गर्मी के दिनों में खाए जाने वाले खीरा और ककड़ी खरीदना भी आम लोगों के लुए सपने जैसा हो गया है। जहां पहले 20 रुपये में 6 से 8 खीरे आते थे, अब सिर्फ तीन या चार ही तुलते हैं। अब तो 10 रुपये में 1 काकड़ो आ रही है। एक सब्जी वाले ने बताया कि गर्मी में सब्जी खराब हो जाने के डर से माल कम लाया जा रहा है।
आज के सब्जियों के दाम
सब्जी
पहले दाम
अब के दाम
भिंडी
30
40
लौकी
30
40
तोरई
40
50
लोबिया
40
60
करेला
40
60
परवल
60
80
शिमला मिर्च
40
60
बीन्स
50
60
लहसुन
180
200
अदरक
120
150
बढ़ गई हल्दी की कीमत
वहीं अगर बात करें मसालों की तो हल्दी हर सब्जी और स्किन ग्लो के लिए इस्तेमाल की जाती है। महाराष्ट्र में हल्दी के दाम बढ़ते नजर आ रहे हैं। हल्दी बेचने वाले राजेंद्र देसा ने कहा कि इस साल बारिश की वजह से फसल को पानी की मात्रा अच्छी मिली और इस साल एक क्विंटल का भाव मिला है। 15,000 रुपये से 20,000 रुपये पिछले साल 6000 से 8000 रुपये था...उत्पादन घटा है लेकिन रेट में बढ़ोतरी हुई है। इसे दुबई, अमेरिका और यहां तक कि पाकिस्तान तक निर्यात किया जाता है...पहले किसानों को 8000-9000 रुपये का रेट मिलता था। इस साल किसानों को बहुत अच्छे दाम मिल रहे हैं- 15,000 रुपये से 20,000 रुपये जिससे किसान बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Weather Forecast: दिल्ली-NCR में 40 के पार रहेगा पारा, बारिश का भी अलर्ट, कैसा रहेगा देश का मौसम