हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vegetable Prices Today: आज कितने रुपये किलो मिल रही प्याज, आलू और मौसमी सब्जियां? जानें लेटेस्ट रेट

Vegetable Prices Today 14 may 2024: हर साल बढ़ती गर्मी और लू की वजह से आम आदमी से लेकर सब्जियों पर भी असर देखने को मिलता है। जानें आज यानी 14 मई को कितने में मिल रही कौन सी सब्जी?

विज्ञापन
Vegetable Prices Today 14 may 2024

Vegetable Prices Today:देश के कुछ इलाकों में तेज गर्मी पड़ने के कारण सब्जियों की आपूर्ति पर काफी असर पड़ा है। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग ककड़ी, प्याज, खरबूजा, केरी, नींबू और तरबूज खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यहां जानिए आपके यहां कितने रुपये किलो मिल रही कौन सी सब्जी?

आजादपुर मंडी में सब्जियों के दाम 

राजधानी दिल्ली की आजादपुर मंडी में आज के सब्जियों के दाम जारी किए जा चुके हैं। वहां टमाटर 8 से 35 रुपये किलो, परवल 15 से 30 रुपये किलो, भिंडी 15 से 30 रुपये किलो, आलू 7 से 26 रुपये किलो, प्याज 12 से 27 रुपये किलो और हरी मिर्च 12 से 30 रुपये किलो बिक रहा है।

दूसरी तरफ अगर बात करें मौसमी सब्जियां जैसे परवल 15 से 30 रुपये किलो, लोकी 10 से 20 रुपये किलो, करेला 10 से 30 रुपये किलो, टिंडा 10 से 20 रुपये किलो और बैंगन 7 से 20 रुपये किलो बिक रही हैं।

विज्ञापन

राजस्थान की उदयपुर मंडी में सब्जियों की कीमत

इस गर्मी में आज राजस्थान की जानी-मानी उदयपुर मंडी के सब्जियों के दाम भी जारी हो चुके हैं। रोजाना खरीदी जाने वाली सब्जियां जैसे आलू 10 से 22 रुपये किलो, टमाटर 8 से 12 रुपये किलो, प्याज 10 से 18 रुपये किलो और हरी मिर्च 10 से 20 रुपये किलो मिल रही है।

मौसमी सब्जियां जैसे लोकी 8 से 15 रुपये किलो, फूलगोभी 20 से 40 रुपये, किलोपत्ता गोभी 8 से 15 रुपये किलो, करेला 10 से 20 रुपये किलो और बैंगन 10 से 25 रुपये किलो मिल रहा है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज की सब्जियों की कीमत

यूपी के गाजियाबाद में आलू 17 से 18 रुपए किलो, टमाटर भी 15 से 16 रुपए किलो, लहसुन 84 से 86 रुपये किलो, प्याज 17 से 18 रुपये किलो और हरी मिर्च 24 से 25 रुपये किलो बिक रही है।

इसके अलावा मौसमी सब्जियां जैसे लोकी 12 से 13 रुपये किलो, फूलगोभी 14 से 15 रुपये किलो, शिमला मिर्च 24 से 25 रुपये किलो, भिंडी भी 24 से 25 रुपये किलो, पत्ता गोभी 17 से 18 रुपये किलो, बैंगन 16 से 17 रुपये किलो और करेला 20 से 21 रुपये किलो मिल रहा है।

विज्ञापन

नोएडा सब्जी मंडी में कितने में बिक रही सब्जियां?

नोएडा में सब्जियों की कीमतें भी जारी कर दी गई हैं। रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियां जैसे आलू 16 से 18 रुपये किलो, प्याज 15 से 18 रुपये किलो, टमाटर 13 से 26 रुपये किलो और हरी मिर्च 20 से 22 रुपये किलो मिल रही है।

फूलगोभी 16 से 17 रुपये किलो, करेला 20 से 21 रुपये किलो, लोकी 10 से 11 रुपये किलो, बैंगन 14 से 16 रुपये किलो, शिमला मिर्च 18 से 21 रुपये किलो, भिंडी 25 से 27 रुपये किलो और पत्ता गोभी 14 से 15 रुपये किलो बेची जा रही है।

विज्ञापन

नोट- जानकारी के लिए बता दें कि ये थोक के दाम हैं। आपके यहां कीमतों में थोड़ा फर्क देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ki Breaking News: MP में मतदान कर्मियों की बस का एक्सीडेंट; होमगार्ड जवान की मौत, 9 गंभीर घायल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola