Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
VD Savarkar Portrait: शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में वीडी सावरकर (VD Savarkar) के चित्र का अनावरण किया गया। इसकी जानकारी के बाद विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Belagavi | VD Savarkar's portrait unveiled in Karnataka Assembly hall. Congress MLAs have staged a protest with LoP Siddaramaiah writing to Speaker to install portraits of personalities like Valmiki, Basavanna, Kanaka Dasa, BR Ambedkar, Sardar Vallabhbhai Patel and many others. pic.twitter.com/Esgdl8bdgP
— ANI (@ANI) December 19, 2022
विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और कई अन्य लोगों के चित्र लगाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया है।
कर्नाटक कांग्रेस के चीफ और विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि वे (भाजपा सरकार) चाहते हैं कि हमारी विधानसभा की कार्यवाही न हो। वे इसे बाधित करना चाहते हैं। वे यह फोटो इसलिए लेकर आए हैं क्योंकि हम उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुद्दे उठाने जा रहे हैं। उनका कोई विकास एजेंडा नहीं है।
कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की फोटो पर हुआ बवाल pic.twitter.com/Rbse5O9T6C
— News24 (@news24tvchannel) December 19, 2022
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मामले को लेकर वैचारिक मतभेद होंगे लेकिन सावरकर स्वतंत्रता सेनानी हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया से पूछा जाना चाहिए कि सावरकर की नहीं तो क्या दाऊद इब्राहिम का पोस्टर लगाना चाहिए? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। वे स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका और उनके बलिदान के बारे में बात करते रहते हैं लेकिन पहले की कांग्रेस और आज की कांग्रेस एक नहीं है, अब हमारे पास नकली कांग्रेस है।
It is not a protest, it is our demand to put portraits of all national leaders and social reformers (in the Karnataka Assembly Hall). The Speaker has unilaterally taken a decision to put up Veer Savarkar's portrait in the Assembly: LoP in Karnataka Assembly, Siddaramaiah pic.twitter.com/JG5eNa2qVK
— ANI (@ANI) December 19, 2022
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि यह कोई विरोध नहीं है, यह हमारी मांग है कि सभी राष्ट्रीय नेताओं और समाज सुधारकों के चित्र (कर्नाटक विधानसभा हॉल में) लगाए जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में वीर सावरकर की तस्वीर लगाने का एकतरफा फैसला लिया है।
सिद्धारमैया ने कहा कि मैं किसी की तस्वीर लगाने के खिलाफ नहीं हूं। सरकार कानून और व्यवस्था जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।