Varanasi Mumbai Flight Emergency Landing: पैसेंजर की मौत हो गई और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। मध्य प्रदेश के भोपाल में लैंडिंग कराई गई। पैसेंजर के शव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि पैसेंजर की मौत होने का कारण अज्ञात है, लेकिन क्रू का कहना है कि उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई थी। लैंडिंग कराने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
बता दें कि फ्लाइट अकासा एयरलाइन की थी, जो वाराणसी से मुंबई जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एयरपोर्ट स्टाफ अपनी कार्रवाई करने में जुटा है। पैसेजर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। विमान को भी एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। एयरलाइन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामले को लेकर पायलट, क्रू और पैसेंजरों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें:सांस उखड़ रही है, प्लीज बचा लीजिए और…नर्सों की एक गलती, बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की दर्दनाक मौत
डोमेस्टिक फ्लाइट को एक बजे लैंड होना था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अकासा एयरलाइन की फ्लाइट 1492 डोमेस्टिक फ्लाइट थी। इस फ्लाइट ने आज सुबह 9:50 बजे उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट को 12:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन अचानक एक पैसेंजर की तबियत खराब हो गई। क्रू मेंबर्स ने उन्हें फर्स्ट ऐड दिया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया।
पायलट ने भोपाल एयरपोर्ट के ATC से संपर्क किया और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई, लेकिन तब तक पैसेंजर दम तोड़ चुका था। एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने पैसेंजर की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम दशरथ गिरी है, जो इलाज के लिए जा रहे थे, लेकिन बीच में ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:हिजाब पहने बिना कार चला रही मुस्लिम महिला को गोली मारी, इस देश की पुलिस ने ही अंजाम दी वारदात
खबर अपडेट की जाएगी…
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
4 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
5 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
7 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
7 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
8 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
9 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines