---विज्ञापन---

देश angle-right

Vande Bharat Express: PM मोदी ने 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, 11 राज्य कनेक्ट होंगे, लोगों को यह फायदे होंगे

Vande Bharat Express Trains Inaugration: देश को आज 9 और वंदे भारत ट्रेनें मिल गई हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। यह नई ट्रेनें 11 राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात को एक दूसरे से कनेक्ट करेंगी। यही नहीं इन ट्रेनों में सफर […]

---विज्ञापन---

Vande Bharat Express Trains Inaugration: देश को आज 9 और वंदे भारत ट्रेनें मिल गई हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। यह नई ट्रेनें 11 राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात को एक दूसरे से कनेक्ट करेंगी। यही नहीं इन ट्रेनों में सफर करने से समाज के एक बहुत बड़े वर्ग का समय और पैसा दोनों बचेगा।

160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पहले ही 25 रूटों पर चल रही है और 34 रूट और इसमें जुड़ गए हैं। वहीं नई वंदे भारत 16 नहीं 8 कोच की होगी। राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को 2-2 ट्रेनें मिली हैं। देश को कनेक्टिविटी और यात्रियों को ट्रेन के सफर की अच्छी सुविधाएं देने के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रील्स बनाने के शौकीन सावधान, लोकल ट्रेन में एक हरकत पहुंचा सकती है जेल, जुर्माना भी भरना पड़ेगा

इन 9 मुख्य रूटों पर दौड़ेंगी वंदे भारत ट्रेन

  • तिरुनेलवेली-चेन्नई रूट पर दौड़ने वाली ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और मंगलवार को बंद रहेगा।
  • राउरकेला-पुरी रूट पर वंदे भारत दौड़ेगी, जो करीब 505KM की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में कवर करेगी।
  • वंदे भारत का तीसरा रूट हैदराबाद-बैंगलुरु है, जिसका 610 किलोमीटर का सफर होगा, जो करीब साढ़े 8 घंटे में पूरा होगा।
  • चेन्नई से विजयवाड़ा के बीच का सफर वंदे भारत 6 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी
  • रांची और हावड़ा के बीच 535 किलोमीटर का सफर वंदे भारत साढ़े 6 घंटे में पूरा करेगी।
  • पटना-हावड़ा के बीच वंदे भारत दौड़ेगी। करीब 530 किलोमीटर का सफर है, जो साढ़े 6 घंटे में पूरा होगा।
  • एक वंदे भारत राजस्थान को मिली है, जो उदयपुर से अजमेर होते हुए जयपुर तक जाएगी।
  • कासरगोड-तिरुवनंतपुरम के बीच एक वंदे भारत दौड़ेगी।
  • 9वीं वंदे भारत जामनगर से अहमदाबाद के बीच सफर करेगी।

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में सफर करते समय ये हरकतें आपको पहुंचा सकती हैं जेल, जुर्माना भी भरना पड़ सकता

---विज्ञापन---

नई वंदे भारत ट्रेनों से देश और लोगों दोनों को फायदे होंगे

  • 11 राज्य और कई शहर एक दूसरे से कनेक्ट होंगे। पुरी, मदुरै, तिरुपति धार्मिक स्थलों को कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • हाई स्पीड ट्रेनें लोगों को जल्दी उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इससे लोगों का काफी समय भी बचेगा।
  • दूर-दूर होने के कारण जहां जाने में 5 से 6 घंटे लगते हैं, वंदे भारत ट्रेन में 2 से 3 घंटे ही लगेंगे।
  • वंदे भारत ट्रेनों से व्यापारियों और छात्रों को भी लाभ होगा, जो बिजनेस मीटिंग या पेपर आदि के लिए समय से एक से दूसरे राज्य या जिले-शहर में पहुंच पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Dwarka Expressway-वे टनल तैयार, अब IGI एयरपोर्ट तक का घंटों का सफर 20 मिनट में होगा तय

---विज्ञापन---

रेल मंत्री ने किया था नई ट्रेनों का ऐलान

बता दें कि देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मई 2023 में नई वंदे भारत देने का ऐलान किया था। सरकार की योजना फरवरी-मार्च 2024 तक देश में 3 प्रकार की वंदे भारत चलाने की है। वंदे भारत देश की अपनी टेक्नोलॉजी से बनी ट्रेन हैं, जिससे शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को बदलने की तैयारी चल रही है। यह ट्रेनें चेन्नई में बनाई जाती हैं। फायदा होता रहा तो जल्दी ही पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनें नजर आएंगी।

First published on: Sep 24, 2023 01:51 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola