Vande Bharat Express: गोरखपुर से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सतीश कुमार ने गुरुवार को घोषणा की कि शुक्रवार, 20 जून को गोरखपुर-पाटलिपुत्र रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर को बेतिया, मुजफ्फरपुर और नरकटियागंज होते हुए पटना से जोड़ेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार की राजधानी पटना से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। वहीं पटना जंक्शन पाटलिपुत्र जंक्शन से 13 किलोमीटर दूर है। बेतिया के रास्ते गोरखपुर पटना वंदे भारत से 396 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे से भी कम समय में तय होने की उम्मीद है। वर्तमान में दो शहरों के बीच केवल एक सीधी ट्रेन है। ट्रेन नंबर 18630 गोरखपुर रांची एक्सप्रेस, जो केवल शनिवार को चलती है।
कहां-कहां होगा ठहराव?
अपनी यात्रा के दौरान, गोरखपुर पटना वंदे भारत ट्रेन नरकटियागंज जंक्शन, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन और पाटलिपुत्र स्टेशनों सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
ये भी पढ़ें- IRCTC की आईडी से नहीं लिंक है आधार, जानें क्या है टिकट बुक करने के नियम?
क्या होगा शेड्यूल?
गोरखपुर-बेतिया-पटना वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से सुबह लगभग 5:40 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होगी और रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन के व्यावसायिक स्टॉपेज कप्तानगंज, पनियहवा, बाघा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र है।
क्या मिलेंगी सुविधाएं?
गोरखपुर पटना वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच होंगे और इसमें दो तरह की सीटिंग व्यवस्था होगी। एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार। गोरखपुर से पटना के बीच एसी चेयर कार में यात्रा करने का किराया 1400-1600 रुपये होने की संभावना है, जबकि एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार में यात्रा करने का किराया 1900-2200 रुपये होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- IRCTC Update: रक्षाबंधन पर घर जाकर भाई-बहन के साथ मनाना चाहते हैं त्योहार? आज ही बुक करें ट्रेन में टिकट
संबंधित खबरें
भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
33 mins agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
1 hr agoउपचुनाव LIVE: बंगाल-असम में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर
3 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
4 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
12 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
14 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
14 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
15 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines