नई दिल्ली: भारत की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को एक परीक्षण के दौरान रिकॉर्ड 180 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर लिखा, “वंदे भारत -2 स्पीड ट्रायल कोटा-नागदा सेक्शन के बीच 120/130/150 और 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू हुआ।”
अभी पढ़ें – Honda Shine Celebration: फेस्टिव सीजन से पहले होंडा का धमाका, शाइन सेलिब्रेशन एडिशन लॉन्च, जानें
वंदे भारत ट्रेन की प्रारंभिक जांच के दौरान वाशिंग पिट में धुलाई व सफाई की गई। इसके अलावा ट्रेन के सभी प्रकार के उपकरणों और पैनलों की भी जांच की गई। वंदे भारत का स्पीड ट्रायल कोटा-नागदा रेलवे सेक्शन पर विभिन्न गति स्तरों पर किया गया था।
आरडीएसओ (अनुसंधान, डिजाइन और मानक संगठन) की टीम ने नए डिजाइन किए गए वंदे भारत ट्रेन सेट के साथ 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम परीक्षण गति के साथ ट्रेन सेट के 16 कोचों के प्रोटोटाइप रेक का विस्तृत दोलन परीक्षण किया है।
कोटा मंडल में विभिन्न चरणों के परीक्षण किए गए। प्रथम चरण का ट्रायल कोटा व घाट का बरना, दूसरा घाट का बरना व कोटा, तीसरा ट्रायल कुर्लासी व रामगंज मंडी के बीच डाउन लाइन पर, चौथा व पांचवां ट्रायल कुर्लासी व रामगंज मंडी के बीच डाउन लाइन पर तथा छठा ट्रायल कुर्लासी और रामगंज मंडी और लाबान के बीच डाउन लाइन डाउन लाइन पर की गई।
अभी पढ़ें – New Mahindra Scorpion-N: इस दिन से शुरू होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी, जानें कीमत और फीचर्स
इस दौरान कई जगहों पर गति 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को छू गई। वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित है। यह एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन एक सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन वाली ट्रेन है, यानी इसमें अलग इंजन नहीं है। इसमें स्वचालित दरवाजे और वातानुकूलित चेयर कार कोच और एक घूमने वाली कुर्सी है जो 180 डिग्री तक घूम सकती है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
22 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
35 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines