हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्रिसमस-न्यू ईयर पर करें मां वैष्णो देवी के दर्शन, 2 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी; जारी हुआ रूट और टाइम शेड्यूल

Vaishno Devi Special Train: क्रिसमस और न्यू ईयर पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वैष्णो देवी और जम्मू कश्मीर जा सकते हैं, रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन
Maa Vaishno Devi

Vaishno Devi Train New Year Christmas Special Train: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। क्रिसमस और नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने, जम्मू कश्मीर की हसीन वादियां निहारने जाना चाहते हैं तो रेलवे की स्पेशल सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल रेलवे दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। नई दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन 8 फेरे लगाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार, देशभर के लोग और विदेशी सैलानी क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के साथ टूर पर जाते हैं। उनकी मांग को देखते हुए ही रेलवे ने वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिसके जरिए लोग जम्मू कश्मीर भी घूम सकते हैं।

यह रहेगी दोनों टाइमिंग और रूट

22-29 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन (04085) नई दिल्ली से कटरा जाएगी, जो नई दिल्ली से रात 11:30 बजे चलेगी और सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए अगली सुबह 11.25 बजे कटरा पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन (04086) 24 दिसंबर और 31 दिसंबर को वापस आएगी, जो शाम 6:30 बजे कटरा से चलेगी और नई दिल्ली सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) पर रुकेगी। इसी रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन (04071) 23 और 30 दिसंबर को दौड़ेगी। ट्रेन (04072) 25 दिसंबर और 1 जनवरी को वापस जाएगी। बुकिंग शुरू हो गई है, रजिस्ट्रेशन कराकर फायदा उठाएं।

यह भी पढ़ें: NCC कैडेट्स के लिए Army में सीधे अफसर बनने का सुनहरा मौका, कब तक करें आवेदन और कैसे होगा सेलेक्शन?

कोलकाता के लिए भी दौड़ेगी एक स्पेशल ट्रेन

IRCTC ने रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए कोलकाता के लिए भी स्पेशल ट्रेन दौड़ाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से जाएगी। ट्रेन नंबर 03118 दौड़ेगी, जो 21 दिसंबर को जाएगी। यह ट्रेन सुबह 8:20 पर चलेगी और रास्ते में दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज और गोविंदपुरी में रुकेगी।

यह भी पढ़ें: देश में पहली बार 7 साल के बच्चे का बोन मैरो ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों ने बताया आखिर कैसे किया ये कमाल?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें