NCC कैडेट्स के लिए Army में सीधे अफसर बनने का सुनहरा मौका, कब तक करें आवेदन और कैसे होगा सेलेक्शन?

Indian Army Recruitment: भारतीय सेना देशभर के NCC कैडेट्स को सेना में भर्ती होने का मौका दे रही है, जानिए इसके लिए कब से आवेदन कर सेकेंगे और क्या सेलेक्शन प्रोसेस होगा?

Indian Army Recruitment

Indian Army Recruitment

विज्ञापन

Indian Army NCC Special Entry 2024 Notification: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेना में सीधे अफसर बनने का मौका मिल रहा है, जिसका शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। सेना में भर्ती होने के कई तरीके हैं, जैसे NDA, CDS, टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री स्कीम और NCC स्पेशल एंट्री स्कीम। भारतीय सेना ने 56वीं NCC स्पेशल एंट्री स्कीम लॉन्च की है, जिसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी 2024 से शुरू होगी, लेकिन शॉर्ट नोटिस जारी करके युवाओं को पूर्व जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: Explainer: आखिर चीन में भूकंप आने से क्यों मचती है इतनी तबाही?

विज्ञापन

भर्ती के लिए ग्रेजुएशन, NCC सर्टिफिकेट अनिवार्य

नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए NCC कैडेट्स 8 जनवरी 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2024 है। कोर्स अक्टूबर 2024 में शुरू होगा। इसके लिए आवेदन साल में 2 बार मांगे जाते हैं। वहीं इस स्कीम के तहत सेना में ऑफिसर बनने के लिए 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आवेदक के पास NCC-C सर्टिफिकेट भी होना चाहिए, जिसमें भी कम से कम बी-ग्रेड होना चाहिए। वहीं भर्ती के लिए उम्र करीब 19 से 25 साल होनी चाहिए। कोर्स यानी प्री-कमीशन ट्रेनिंग, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में होगी। 49 सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डेफेंस मैनेजमेंट एंड स्ट्रेटिक स्टडीज का सर्टिफिकेट मिलता है।

क्या होगा सेलेक्शन प्रोसेस?

  • कोर्स के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन SSB इंटरव्यू से होगा।
  • SSB इंटरव्यू प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरू, जालंधर केंद्रों लिया जाता है।
  • इंटरव्यू 2 फेज में होता है, जो पहले फेज में पास नहीं होते, उन्हें वापस भेज दिया जाता है।
  • फाइनल सेलेक्शन SSB इंटरव्यू में मिले मार्क्स से तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है।

यह भी पढ़ें: 7 मंजिलें, पर यहां भगवान की नहीं होगी पूजा; जानें 20 साल में बने Swarved Mahamandir की 7 खासियतें

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ