---विज्ञापन---

देश angle-right

वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, अब पर्ची से नहीं कर पाएंगे दर्शन, श्राइन बोर्ड ने की नई व्यवस्था

Vaishno Devi Latest Update: नए साल में वैष्णो देवी के दर्शन पर्ची से नहीं होंगे, बल्कि इसके लिए एक नई व्यवस्था की गई है, भक्त पढ़ें काम की खबर...

---खबर नीचे जारी है---

पंकज शर्मा, जम्मू

Vaishno Devi Darshan RFID Card Latest Update: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए जरूरी खबर है। नए साल पर मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ वैष्णो देवी धाम में उमड़ रही है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्राइन बोर्ड ने नई व्यवस्था की है। अब लोग दर्शन पर्ची दिखाकर मां के दर्शन नहीं कर पाएंगे, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु को स्पेशल स्टीकर वाल RFID कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्ड के बिना श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आगे नहीं बढ़ पाएंगे। वे जहां हैं, उन्हें वहीं रोक लिया जाएगा। यह कार्ड चैक करने के लिए जगह-जगह टीमें तैनात कर दी गई हैं, जिन्हें सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। यह जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO अंशुल गर्ग ने दी।

 

दर्शन करने वालों ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों ने साल 2023 में पिछले 10 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस साल 31 दिसंबर तक 97 लाख लोग मां के दर्शन कर चुके हैं। साल 2012 में एक करोड़ श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए थे। वहीं मां वैष्णो देवी धाम में नए साल पर भीड़ उमड़ते देखकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। कटड़ा से मां वैष्णो के भवन तक CCTV कैमरों और ड्रोन से श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा रही है। वहीं कार्ड की चैकिंग करके श्राइन बोर्ड को यह पता चलेगा कि कितने भक्त दर्शन करने पहुंच चुके हैं और कितने अभी यात्रा कर रहे हैं? वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए कटरा से भवन तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल और पुलिस तैनात हैं। यात्रियों से भी श्राइन बोर्ड ने अपील की है कि वे प्रशासन को सहयोग करें।

---खबर नीचे जारी है---

वैष्णो देवी भक्तों को मिली दूसरी वंदे भारत

मां वैष्णो देवी जाने वालों को नए साल का एक तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने वैष्णो देवी के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन सुबह कटड़ा से दिल्ली के लिए चलेगी और शाम को दिल्ली पहुंचेगी। इससे पहले वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दोपहर 2 बजे कटड़ा पहुंचती है। दोपहर 3 बजे ट्रेन दिल्ली के लिए कटड़ा से चलती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचती है। ऐसे में श्रद्धालु अब वैष्णो देवी के लिए रात में भी सफर कर सकते हैं। नई ट्रेन रास्ते में कठुआ ओर ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। बता दें कि पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में मिली थी, जो मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दिल्ली से कटड़ा के बीच दौड़ती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड से लेकर ITR-सिम कार्ड तक…कल से बदल जाएंगे 7 नियम, फायदे-नुकसान दोनों होंगे

यह भी पढ़ें:  6 और Vande Bharat ट्रेनें मिलीं देश को, वैष्णो देवी भक्तों के लिए भी खुशखबरी, जानें रूट और टाइमिंग

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 31, 2023 12:10 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola