Vaishno Devi Free Services: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में भारत ने सख्त रवैया दिखाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि से लेकर शिमला समझौता तक कैंसिल कर दिया है। इसी बीच पाकिस्तान की सीमा से सटे माता वैष्णो देवी के मंदिर में भी भक्तों के लिए रोक लगा दी गई थी। ये सब सुरक्षा कारणों के चलते किया गया था और रात में ब्लैक आउट कर दिया जाता था।
मगर अब सीजफायर के बाद फिर से माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू कर दी गई है और भक्तों का तांता मंदिर में लगने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते गुरुवार को 5423 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हुए। वहीं अब माता के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए 5 विशेष सुविधाएं मुफ्त में चालू की गई हैं। आइए जान लेते हैं उनके बारे में।
फिर से खुला माता का दरबार
पहलगाम टेरर अटैक का असर माता वैष्णो देवी मंदिर पर भी पड़ा और दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। आसमान में पाकिस्तानी ड्रोनों की आवाजाही को देखते हुए रात में मंदिर में ब्लैकआउट कर दिया गया। इसके पीछे की वजह थी कि पाक की नापाक हरकतें यानी मंदिर को किसी तरह का कोई नुकसान न हो और हिंदू समाज की भावनाएं आहत न हों। मगर अब सीजफायर के बाद से हालात सामान्य हो गए हैं और फिर से माता वैष्णो देवी में भक्तों के दर्शन के लिए दरबार खोल दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कश्मीर में 2 संदिग्ध दिखने पर सांबा-कठुआ में सर्च शुरू, एक दिन में ढेर किए थे 6 आतंकी
भक्तों को मुफ्त में मिलेंगी ये 5 सुविधाएं
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर ये है कि श्राइन बोर्ड की तरफ से अब भक्तों को कुछ मुफ्त सुविधाएं मिलेंगी। इसमें रहने-खाने से लेकर तक की व्यवस्था शामिल है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
1. मुफ्त ठहरने की मिलेगी सुविधा
श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए कटरा, अर्धकुंवारी और भवन क्षेत्र में मुफ्त ठहरने की सुविधा दी है। ऐसे में इस सुविधा से भक्तों को बड़ी राहत मिली है।
2. आरती में शामिल होने की सुविधा
इस लिस्ट में एक और सुविधा शामिल जो भक्तों के लिए अहम है। दरअसल माता के भवन और अर्धकुमारी मंदिर में रोज होने वाली दिव्य आरती में अब श्रद्धालुओं को शामिल होने की सुविधा मिलेगी।
3. मुफ्त भोजन सुविधा
माता वैष्णो देवी मंदिर में जाने के लिए भक्तों को बीच-बीच में यानी की माता के भवन पर जगह-जगह लंगर की सुविधा मिलेगी। भोजन की ये सुविधा मुफ्त होगी।
4. रेलवे स्टेशन पर मिलेगी मुफ्त चाय
इसके अलावा माता वैष्णो देवी के मंदिर में जाने वाले भक्तों को बाणगंगा और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर मुफ्त चाय की सुविधा मिलेगी। भक्तों के लिए मुफ्त चाय के काउंटर की सुविधा होगी।
5. आराम करने की सुविधा
जो भक्त माता वैष्णो देवी जाने वाले हैं वो ये जान लें कि अब उन्हें माता के दरबार में जाने के दौरान चढ़ाई करते हुए रास्ते में आराम स्थल मिलेंगे। ये सुविधा बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत खास है।
यह भी पढ़ें: भारत से दुश्मनी तुर्की के लिए बनी मुसीबत, भारतीय टूरिस्टों की संख्या में आई कमी, हिलेगी अर्थव्यवस्था
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
6 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines