कश्मीर में 2 संदिग्ध दिखने पर सांबा-कठुआ में सर्च शुरू, एक दिन में ढेर किए थे 6 आतंकी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एक महिला ने दो संदिग्धों को देखा जिसके बाद से ही पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हो गए और उन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। SOG की टीम ने कठुआ और सांबा में घर-घर तलाश कर रही है। पढ़ें जम्मू-कश्मीर से पंकज शर्मा की रिपोर्ट

Jammu Kashmir News

Jammu Kashmir News

विज्ञापन

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस ने कमर कस ली है। आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों का चल रहा है सर्च ऑपरेशन। घर-घर जाकर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन में पुलिस को सफलता भी मिली है और एक दिन पहले ही पुलिस ने अभियान के तहत 6 आतंकियों को मार गिराया जो एक बड़ी सफलता है। वहीं जम्मू रीजन के सांबा और कठुआ जिले में भी आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का बड़ा  सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।

महिला ने देखे थे 2 संदिग्ध

दरअसल बीती रात करीब 12:22 बजे गांव की एक महिला ने कहा कि उसने दो संदिग्ध लोग देखे थे। उसका कहना है कि उन लोगों को देखकर लग रहा था कि वो किसी बुरी साजिश के चलते वहां आए हैं। ऐसे में इस खबर के मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल चौकन्ने हो गए हैं।

विज्ञापन

तेजी से जारी है सर्च ऑपरेशन

महिला के कहने पर पुलिस और सुरक्षाबल चौकन्नी हो गई है। उन्होंने आसपास के जंगल, नदी, नालों और घरों में तलाश शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है और वो इसके तहत घरों को भी खंगाल रही है ताकी कोई भी उनकी नजरों से बच न सके।

विज्ञापन

SOG कर रही तलाशी

SOG को संदिग्धों के बारे में पता लगा तो उन्होंने तेजी से आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। SOG ने लोगों के घरों, गांव, जंगलों, गुफाओं को घेर लिया है। वो सतर्कता बरतते हुए चप्पा चप्पा खंगाल रही है। बता दे कठुआ सांबा में पहले से ही आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले हैं। जिसके बाद से पुलिस सांबा और कठुआ में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ