Vadodara Gujarat boat accident in lake Couples children died born after 17 years of marriage: गुजरात के वडोदरा में एक दिल दहलाने वाले हादसे में 12 छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा झील में नाव पलटने की वजह से हुआ जिसमें दो टीचर्स की भी जान चली गई। इस हादसे से कई हंसते-खेलते घरों में मातम का माहौल फैल गया। एक कपल के लिए यह इतना दुखदायी है कि उनका जीवन इसकी वजह से हमेशा-हमेशा के लिए वीरान हो गया। इस कपल को 17 साल बाद संतान हुई थी। शादी के 17 साल बाद जन्मे इनके दोनों बच्चों की इस नाव हादसे में मौत हो गई है।
इस कपल का शादी के बाद बच्चा नहीं हो रहा था। इसके लिए उन्होंने देवी-देवताओं से बहुत मिन्नतें मांगी। शादी के 17 साल तक इंतजार करने के बाद उनका एक बेटा और एक बेटी हुई। इनके जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनमें दूसरी क्लास में पढ़ने वाला बेटा और तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बेटी है।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir: कौन हैं अयोध्या के सूर्यवंशी ठाकुर और क्या है उनके पूर्वजों की 500 साल पुरानी प्रतिज्ञा
यूके में रहते हैं बच्चों के पिता
अजवा रोड पर रहने वाले इस परिवार के रिश्तेदारों ने अंग्रेजी समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने कई साल तक संतान होने की मिन्नतें मांगी थीं, इसके बाद उनके बच्चे हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को झील से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बच्चों के पिता यूके में रहते थे जो खबर मिलने के बाद वडोदरा पहुंच रहे हैं। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और उनके पिता के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सेल्फी लेते वक्त पलटी नाव
बता दें कि नाव पलटने की इस घटना में न्यू सनराइज स्कूल के कम से कम 12 बच्चों की मौत हुई है। ये सभी यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब नाव में सवार कुछ लोगों ने सेल्फी लेने की कोशिश की। इस वजह से नाव पलट गई और पानी में डूब गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-IAS-IPS नहीं बल्कि ये नौकरी पाना चाहते हैं बच्चे, सर्वे में पता चली चौंकाने वाली बात
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
1 hr agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
3 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
12 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
13 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
14 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines