Uttarakhand Tihri Landslide Latest News: (अमित रतूड़ी, ऋषिकेश) पहाड़ी राज्यों में बरसात का कहर जारी है। कई नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। मसूलाधार बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच उत्तराखंड के टिहरी से एक बुरी खबर सामने आई है। टिहरी में एक मकान ढहने से मां और बेटी की मौत हो गई है। दोनों के शव मलबे के नीचे दबे थे। कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देर रात हुआ हादसा
बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कई घंटे से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी से बहने वाली बालगंगा नदी ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। ऐसे में मूसलाधार बारिश के कारण घनसाली के टोली स्थित गांव में एक मकान ढह गया। हादसा बीती रात को करीब 1:30 बजे हुआ। इस घटना में सरिता देवी नामक महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी अंकिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और NDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
कई मवेशियों की भी मौत
मकान के अलावा एक स्कूल भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। बारिश की वजह से इलाके में भयंकर भूस्खलन देखने को मिल रहा है। लैंडस्लाइड के कारण कई मवेशियों की भी जान चली गई है। खबरों की मानें तो लैंडस्लाइड से 2 गौशालाओं पर भी मलबा गिर गया, इसमें मौजूद 6 मवेशी मलबे में दबकर मर गए।
IMD ने जारी किया अलर्ट
बता दें कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल इलाके में दो नदियां बालगंगा और धर्मगंगा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य को अभी बारिश से छुटकारा मिलने के आसार नहीं है। IMD ने टिहरी गढ़वाल में बाढ की आशंका जताई है। वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश और बढ़ती आपदाओं के कारण प्रशासन ने भी कई जगहों पर स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें- कहीं बारिश तो कहीं कांवड़ यात्रा, यूपी उत्तराखंड समेत इन जगहों पर कई दिन रहेंगे स्कूल बंद
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
31 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
42 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines