हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

lakhimpur kheri news: लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों का कातिल कौन? परिजनों ने उठाए ये सवाल

विज्ञापन

lakhimpur kheri news: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri ) जिले के निघासन इलाके में बुधवार को दो नाबालिग बहनों की लाश पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली। यह इलाका नेपाल बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। परिवार ने घटना के पीछे दो लोगों पर आरोप लगाया है और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

अभी पढ़ें – Weather Forecast: अगले 72 घंटे तक इन 10 राज्यों में होगी तेज बारिश, IMD ने रेड से लेकर ऑरेंज अलर्ट तक किया जारी

परिवार ने लगाया ये आरोप

मृतका के परिवार का आरोप है कि उनकी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने पीड़ितों के शवों को रख कर निघासन मार्ग को भी जाम कर दिया और जांच की मांग की। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को मौके पर पहुंचाया गया और मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

मृतका की मां के अनुसार, वह अपनी 15 साल और 17 साल की दो बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी थी। जब वह थोड़ी देर के लिए घर के अंदर गईं, तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंचे। उन तीन में से दो ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। उसके बाद इन दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले।

अभी पढ़ें – PM Modi Birthday: 17 सितंबर को जन्मदिन, 15 दिन बीजेपी देशभर में विभिन्न मुद्दों पर कार्यक्रम करेगी

विज्ञापन

हर पहलू की जांच की जाएगी

यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस टीम घटनाओं के क्रम को स्थापित करने के लिए मौके पर पहुंच गई है। लखीमपुर में दो बहनों के शव उनके घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटके पाए गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जा रही है। परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। हर पहलू की जांच की जाएगी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola