Drunk Woman High Voltage Drama Video: दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक युवती ने खूब बवाल काटा। देररात बीच सड़क शराब के नशे में धुत अफ्रीकी मूल की युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बीच सड़क जमकर हंगामा किया। उसने जहां पुलिस वालों के साथ अभद्रता और गाली गलौज की, वहीं आने-जाने वालों के साथ भी वह भिड़ती नजर आई। वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के साथ मिलकर युवती को काबू किया और अपने साथ थाने ले गई। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जैतपुर इलाके की घटना है।
लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अफ्रीकी मूल की युवती है। उसने काले रंग की सिंगल टॉप ड्रेस पहनी हुई है। वह बीच सड़क खड़ी है और जोर-जोर से चिल्ला रही है। कभी वह सड़क से गुजर रहे राहगीर से उलझती है तो कभी पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की करती है। अपनी भाषा में वह धमकाते हुए नजर आती है। उसकी भाषा समझने वाले एक शख्स ने पुलिस वालों को बताया कि वह गालियां निकाल रही है। पुलिस वाले उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह उन्हें धक्के मारने लगती है। एक महिला पुलिस कर्मी को उसने गिरा दिया। युवती की हरकतें देखकर राहगीरों में अफरा तफरी मची हुई थी।
यह भी पढ़ें:Wayanad Landslide: अभागा बाप! अपनी बेटी की लाश पहचान नहीं पाया; वायनाड भूस्खलन पीड़ित की दर्दनाक आपबीती
किसी ने फोन करके बुलाई थी पुलिस
सूरजपुर थाना पुलिस के अनुसार, रात को कंट्रोल रूम में फोन आया कि एक विदेशी युवती शराब के नशे में धुत्त होकर इधर उधर घूम रही है। लोगों को परेशान कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भड़क गई। उसने पुलिस वालों के साथ गलत बर्ताव करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला कर्मियों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी, फिर भी पुलिस ने उसे काबू किया।
यह भी पढ़ें:ट्रेन में पैसेंजर की गंदी करतूत! सो रही महिला के साथ की ऐसी हरकत कि…CCTV में दिखा आरोपी
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
53 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines