Rafi Khan Fake Currency Supplier: उत्तर प्रदेश के कुशनीगर में जाली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता रफी खान भी शामिल हैं। कुशीनगर में पिछले काफी समय से जाली नोटों का धंधा चल रहा था। वहीं रफी खान इसके मास्टरमाइंड थे। जाली नोटों के कारोबार का नेटवर्क न सिर्फ यूपी बल्कि नेपाल और बिहार समेत कई बॉर्डर इलाकों में फैला हुआ था।
10 आरोपियों की हुई पहचान
जाली नोटों के कारोबार में पकड़े गए 10 आरोपियों की फेहरिस्त में रफी खान के अलावा सपा नेता नौशाद खान, औरंगजेब, मोहम्मद रफी, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी, शेख जमालुद्दीन, नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, मोहम्मज रफीक उर्फ बबलू खान, हाशिम खान और सिराज हाशमती का नाम शामिल है। पुलिस के अनुसार 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन 4 आरोपी अभी भी फरार हैं।
यह भी पढ़ें- 6 युवकों संग अंतरंग मिली युवती, जिसे गैंगरेप समझा वो निकला चलती कार में देहव्यापार
सपा नेता कौन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में सपा के दो नेता भी शामिल हैं। वहीं रफी खान को मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। बता दें रफी खान उर्फ बबलू समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं। वहीं नौशाद खान समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैं।
5.62 लाख रुपये बरामद
पुलिस को कुशीनगर में चल रहे जाली नोटों के कारोबार की जानकारी मिली तो पुलिस ने फौरन उस जगह पर छापा मारा। कुशीनगर के तमकुहीराज में यह पूरा धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके से 5 लाख 62 हजार रुपये नकली नोटस 1.10 लाख असली नोट और 3000 नेपाली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास कई हथियार भी थे। पुलिस को 10 देसी तमंचे, 4 सुतली बम, 2 नेपाली सिम और 26 फर्जी दस्तावेज मिले हैं।
यह भी पढ़ें- 27000 फीट ऊंचाई, 171 यात्रियों की जान फंसी; पाकिस्तान में क्यों करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines