Uttar Pradesh Jaunpur News: ओ स्त्री कल आना… राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ (Stree) तो आपने जरूर देखी होगी। अगर नहीं देखी तो आज हम आपको इससे जुड़ी एक असली कहानी सुनाने वाले हैं। फिल्म में स्त्री कई लोगों को अपने साथ उठाकर ले जाती है। जब लोगों को किसी तरह स्त्री से छुटकारा मिलता है, तो अगले ही साल से गांव में सिरकटे का आतंक शुरू हो जाता है। यूपी के एक गांव से ऐसी ही कहानी सामने आई है।
गांव में गूंज रही ‘स्त्री’ जैसी कहानी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की यह कहानी सच्ची है या झूठी? इसकी पुष्टि तो हम नहीं कर सकते, लेकिन गांव वालों ने जो बताया उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं। गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनके गांव में एक भूत रहता है। उस भूत ने कई लोगों की जानें लीं। एक के बाद एक जब मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था, तो प्रशासन को भी गांव में पुलिस तैनात करनी पड़ी। मौत की जांच हुई, लेकिन इन मौतों का रहस्य आज तक नहीं सुलझ सका। गांव वालों ने पूजा-पाठ करवाई। एक साल तक गांव में कोई मौत नहीं हुई। सबको लगा भूत का साया गांव से हट चुका है। मगर कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें- चंदन के पेड़ से क्यों लिपटे रहते हैं जहरीले सांप? जानिए इसके पीछे चौंका देने वाले कारण
एक साल बाद फिर शुरू हुआ मौत का सिलसिला
जौनपुर के सुरिस गांव में यह कहानी काफी प्रचलित है। बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़ों की जुबां पर भूत की कहानी है। इस गांव के लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। हालांकि गांव के कुछ पढ़-लिखे लोग इस कहानी पर यकीन नहीं करते, लेकिन गांव में हो रही मौत की वजह वो भी साफ नहीं कर सके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि गांव में जितने भी लोगों की मौत होती है, सबका तरीका एक जैसा ही है। सभी मृतकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। यह साजिश है या आत्महत्या? पुलिस भी इससे पर्दा नहीं उठा सकी है।
बच्ची की जान पर बना सस्पेंस
जौनपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर इस गांव में पिछले साल एक-एक करके तीन लोगों की जान गई। सभी ने फांसी लगाकर जान दी और फांसी लगाने का तरीका सबका एक जैसा था। इस घटना से गांव वाले दहशत में आ गए। गांव में पूजा-पाठ और हवन होने लगे। भारी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया। ऐसे में मौत का सिलसिला रुक सा गया। इस घटना को 1 साल बीते थे कि गांव की एक बच्ची ने फिर उसी तरह फांसी लगा कर जान दे दी। बच्ची की मौत के बाद गांव में फिर से हड़कंप मच गया है। गांव वालों का कहना है कि भूत फिर से आ गया है और उसने लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
सुरिस थाना के सीओ अजीत सिंह चौहान का कहना है कि ग्राम प्रधान दुर्गावति ने बताया लड़की ने सुसाइड कर लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सुसाइड की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- 143 ने गंवाई जान, 58 लापता; इस देश में आया ‘मौत का तूफान’
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
7 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
10 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines