Shehzadi Got Death Sentence Inside Story: इश्क के जाल में फंसाकर, जले हुए चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने के बहाने युवक ने भारतीय लड़की को दुबई भेज दिया। वहां लड़की एक घर में नौकरी करने लगी, लेकिन मालिक के 4 साल के बेटे की अचानक मौत हो गई और इसके पीछे की वजह लड़की को बताकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोर्ट में चली सुनवाई के बाद लड़की को दुबई में मौत की सजा मिल गई। इस लड़की को अब 20 सितंबर को दुबई में सूली पर लटका दिया जाएगा।
जी हां, बात हो रही है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव गोयरा मुगली की रहने वाली शहजादी की, जिसे आगरा के उजैर नामक युवक ने दुबई भेजा था। शहजादी को फांसी होने के बाद उजर के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं शाहजादी के मां-बाप के अनुसार, जेल में उनकी बेटी की हालत काफी खराब है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अबूधाबी की जेल में बंद उनकी बेटी शहजादी को बचाने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें:350KM स्पीड वाला तूफान…4 देशों को भारी नुकसान; क्या है ऑपरेशन सद्भावना? जो भारत सरकार ने किया लॉन्च
फोन करके जान बचाने की गुहार लगाती शहजादी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहजादी के पिता शब्बीर खान कहते हैं कि वे मजदूर हैं। बेटी उनके जिगर का टुकड़ा है। उसका आधा चेहरा जला हुआ है, उसकी शादी करने के लिए इलाज कराना जरूरी था, इसलिए उसे उजैर की बातों में आकर पैसा कमाने के लिए दुबई भेज दिया। उन्हें नहीं पता था कि उजैर धोखा देगा। दुबई जाकर बेटी की जिंदगी और बर्बाद हो जाएगी। वे कभी मुख्यमंत्री तो कभी प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सहयोग नहीं मिला। 20 तारीख के बाद बेटी को कभी भी फांसी दे दी जाएगी।
वह रो-रोकर बेहाल है, फोन करके हमसे जान बचाने की भीख मांग रही है। वह फोन पर बस एक ही बात कहती है कि पापा बचा लीजिए, मैं मरना नहीं चाहती। आंखों में शादी होने के सपने लेकर वह दुबई गई थी। 8 साल की थी, जब खाना बनाते समय उसका चेहरा झुलस गया, लेकिन हम उसका इलाज सही तरीके से नहीं करा सके। सर्जरी कराने के लिए काफी पैसे चाहिए, वह नौकरी करके पैसे जोड़ रही थी, लेकिन ज्यादा पैसों के लिए उसे दुबई जाना पड़ा। गरीबी हमारी बदकिस्मती है, लेकिन सजा बेटी को मिल रही है। इसके लिए हम कभी खुद को माफ नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें:50 यात्रियों से भरी चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, बहादुरी से ऐसे बचाई जानें
दिसंबर 2021 में दुबई गई थी शहजादी
शाहजादी के पिता शब्बीर बताते हैं कि शहजादी की जिंदगी आगरा का उजैर आया। उसने फेसबुक पर उससे दोस्ती की थी। उसने शहजादी को अपनी बुआ के पास दुबई भेजने और वहां उसकी प्लास्टिक सर्जरी कराने का झांसा दिया। सर्जरी कराने के बाद शादी करने का वादा भी किया। शहजादी उसके प्यार में पढ़कर शादी करने के सपने देखने लगी और हमने उसकी खुशी के लिए उसे दुबई जाने दिया। उजैर ने ही उसे 19 दिसंबर 2021 को दुबई की फ्लाइट में बैठाया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उजैर उन्हें अपनी बुआ-फूफा को चंद रुपये लेकर बेच चुका है। उन्हें उसे बंधक बना लिया और उसे एक घर में नौकरानी बनकर काम करने के लिए मजबूर किया।
मालिक-मालकिन के ऑफिस जाने के बाद वह उनके 4 साल के बेटे की देखभाल करती थी। एक दिन इंजेक्शन लगवाने के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ गई। बच्चे की दादी भी घर पर थी, इससे पहले कि वह कुछ कर पाती, बच्चे की तबियत खराब हो गई और अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। शहजादी ने जानबूझकर कुछ नहीं किया। उसे गलतफहमी में बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। उजैर के खिलाफ बेटी की मानव तस्करी करने, उसे बेचने और उसकी जान खतरे में डालने के आरोपों में केस दर्ज कर दिया है, लेकिन इससे बेटी तो वापस नहीं आ जाएगी। उसे वापस लाने के लिए, बचाने के लिए क्या करें?
यह भी पढ़ें:पिता प्रोफेसर, पति रिसर्चर, खुद रहीं टीचर… दिल्ली की नई CM आतिशी कौन?
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
52 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines